फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Wealth Extends To Pakistan Mughal emperor Akbar also donated

Banke Bihariji Temple: पाकिस्तान तक फैली हैं बांकेबिहारी की संपत्तियां, मुगल सम्राट अकबर ने भी किया था दान

Sat, 23 Dec 2023 04:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह मनमोहन पारीक,वृंदावन
मनमोहन पारीक,वृंदावन Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 04:56 PM IST
सार

जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी महाराज वृंदावन ही नहीं उनके कई मंदिर और बेशुमार संपत्ति भारत के अनेक शहरों के साथ-साथ पाकिस्तान तक में मौजूद है। हिंदू राजाओं के साथ मुस्लिम नवाबों ने भी संपत्तियों का दान किया है।
 

विज्ञापन
Banke Bihari Wealth Extends To Pakistan Mughal emperor Akbar also donated
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज और उनके प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदासजी के वंशजों की बेशुमार संपत्तियां देश के अनेक शहरों के साथ-साथ पाकिस्तान में भी मौजूद हैं। ये संपत्तियां न सिर्फ हिंदू राजाओं ने बल्कि कई मुस्लिम नवाबों द्वारा भी दी गईं हैं। तत्कालीन शर्की शासक हुसैन शाह ने मुल्तान (अब पाकिस्तान) में पांच गांव का पट्टा गजाधरजी को भेंट करते हुए राधामाधव मंदिर की स्थापना कराई थी, जिसमें विराजमान ठाकुरजी को मुल्तान बिहारी नाम दिया गया।

विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा वर्ष 1957 में प्रकाशित श्रीस्वामी हरिदास अभिनंदन ग्रंथ में उल्लेख है कि ठाकुर बांकेबिहारी के प्राकट्यकर्ता हरिदासजी के पितामह गजाधर महाराज ने वर्ष 1485 में मुल्तान (अब पाकिस्तान) के तत्कालीन शर्की शासक हुसैन शाह द्वारा मारे गए शेर को जीवित कर दिया था। इस चमत्कार से प्रभावित होकर हुसैन शाह ने पांच गांव का पट्टा गजाधरजी को भेंट करते हुए राधामाधव मंदिर की स्थापना कराई थी। 1507 में गजाधरजी और उनके पुत्र आशुधीरजी बृज की सीमा पर स्थित कोल (अलीगढ़) में आकर बस गए थे। यहीं पर 30 दिसंबर सन् 1512 में स्वामी हरिदास का जन्म हुआ। उनके अनुज जगन्नाथ और गोविंद का जन्म भी यहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत एवं इतिहासकार प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी के अनुसार वर्ष 1525 में अलीगढ़ (हरिगढ़) के तत्कालीन नवाब अशराफियां खां ने अपने पुत्र को प्राण दान देने पर हरिदास जी की सेवार्थ पांच गांव दान में दिए थे, जिनमें शामिल स्वामीजी की जन्म स्थली आज भी हरिदासपुर के नाम से जानी जाती है। आशुधीरजी के साथ मुल्तान से आए ठाकुर राधामाधव अभी भी अलीगढ़ के ऊपरकोट मोहल्ले में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य होने के बाद जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह प्रथम ने लगभग तीन एकड़ भूमि ठाकुरजी की सेवा के लिए दान की थी, जो अब निधिवनराज के नाम से प्रसिद्ध है।

विज्ञापन

सन् 1598 में जारी किए अपने फरमान में मुगल शासक अकबर ने स्वामी हरिदासजी की सेवा के लिए 25 बीघा भूमि वृंदावन के दुसायत मोहल्ले तथा राधाकुंड में दान की। राधाकुंड की उसी भूमि के एक हिस्से पर वर्तमान में बांकेबिहारीजी का मंदिर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बांकेबिहारीजी की सेवार्थ जयपुर के महाराजा सवाई ईश्वरी सिंह ने वृंदावन के दुसायत मोहल्ले में वर्ष 1748 में 1.15 एकड़ भूमि दान में दी। करौली रियासत ने वृंदावन में स्थित मोहनबाग, भरतपुर रियासत ने सतीहरिमतिजी और रूपानंदजी के समाधि स्थल, किशोरपुरा भूखंड एवं रामनिवास ने अपना भवन ठाकुरजी की सेवा के लिए दान किया। ये सभी संपत्तियां वर्तमान में भी बांकेबिहारी मंदिर के अधिकार क्षेत्र में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed