फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banke bihari temple timing change in winter season

अब देर से जागेंगे और जल्दी सो जाएंगे ठाकुर बांकेबिहारी, मंदिर में बदल गया दर्शन का समय 

Tue, 17 Nov 2020 07:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Nov 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
banke bihari temple timing change in winter season
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला

सर्दी के मौसम में वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन का समय बदल गया है। अब ठाकुर जी सुबह देर से जागेंगे और शाम को जल्दी सो जाएंगे। इसके कारण भक्तों के लिए भी ठाकुर जी के दर्शन का समय परिवर्तित हो गया है। ठाकुर जी के दर्शन की परिवर्तित व्यवस्था सोमवार को भैया दूज से ही प्रभावी हो गई।

विज्ञापन


शरद पूर्णिमा से ठाकुर बांकेबिहारी के भोग प्रसाद और पोशाक बदली गई थीं। सर्दी को देखते हुए थोड़े गर्म पदार्थ और पंचमेवा ठाकुर जी को भोग प्रसाद में दिए जा रहे थे, लेकिन भैया दूज से यह व्यवस्था और परिवर्तित हो गई है। अब श्रीबांकेबिहारी जी सुबह देर से जागेंगे इससे भक्तों को भी देर से ही दर्शन संभव होंगे। 
विज्ञापन



अब ये रहेगा दर्शन का समय


अब शृंगार आरती सुबह 8.55 बजे होगी, राजभोग आरती का समय दोपहर 12.55 बजे तक रहेगा। इस तरह दोपहर 12.55 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। शाम को दर्शन का समय पूर्व समय से एक घंटे पहले शुरू हो जाएगा। अब 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे। शयनभोग की आरती रात 8.25 बजे होगी, जो अब तक रात 9.25 बजे होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भैया दूज पर भक्तों ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

भैया दूज के पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन किए। कतार में लगकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया। हालांकि भैया दूज से मंदिर में दर्शन का समय परिवर्तित हो जाने के कारण लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। 

यम द्वितीया के पर्व पर राजस्थान से आए भक्तों ने श्रीबांकेबिहारी सहित अन्य मंदिरों में दर्शन से पहले यमुना मैया के जल में डुबकी लगाई। जगह-जगह भक्तों ने यमुना में स्नान के साथ आचमन किया। देर शाम आरती भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed