फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari temple Hindola mahotsava in Vrindavan on Hariyali Teej

Hariyali Teej: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में सोने के हिंडोले में विराजेंगे ठाकुरजी, दर्शन को उमड़ेंगे भक्त

Sun, 31 Jul 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। बांकेबिहारी महाराज 12 घंटे हिंडोले में विराजेंगे, जिसमें सवा 6 घंटे सुबह राजभोग सेवा में और 6 घंटे शयनभोग सेवा के दर्शनों का समय होगा। 

विज्ञापन
Banke Bihari temple Hindola mahotsava in Vrindavan on Hariyali Teej
सोने का हिंडोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज रविवार को भक्तों को स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर में तीज महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंडोले की साफ-सफाई के साथ साथ सुव्यवस्थित करने का क्रम कई दिनों से चल रहा था। शयन आरती होने के बाद विशालकाय हिंडोले को पूरी तरह लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया। विशेष उत्सव के चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को फूल, तोरण के अलावा विद्युत झालरों से भव्यता से सजाया गया है।

विज्ञापन

7:45 बजे होगी शृंगार आरती 

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। वर्ष भर में एक बार होने वाले स्वर्ण हिंडोले दर्शन की तैयारियां पूर्ण हो गईं हैं। सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि सुबह 7:45 बजे शृंगार आरती वेला में दर्शन खुलने से लेकर रात्रि शयन आरती के समय तक संपूर्ण श्रीअंग पर हरे रंग की बेशकीमती पोशाकें धारण करके अपने स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजकर भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि 1947 में निर्मित भव्यतम स्वर्ण रजत जड़ित हिंडोले में 75वीं बार झूलन बिहार करते हुए भक्तजनों को दिव्य दर्शन प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजभोग आरती के उपरांत बांकेबिहारी सुगंधित सुखसेज पर विश्राम के बाद शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक पुन: भक्तों को दर्शन देंगे। इन मंदिरों में भी होगा हिंडोला उत्सवराधावल्लभ मंदिर, सनेह बिहारी मंदिर, राधादामोदर, राधारमण, श्याम सुंदर, शाहबिहारी जी, रंगनाथ मंदिर, यशोदानंदन धाम सहित अनेक मंदिरों में भी ठाकुरजी भक्तों को हिंडोले में विराजित होकर दर्शन देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed