फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Crowd Of Visitors Gathered For Darshan after diwali

Banke Bihari : दिवाली बाद बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, ऐसी भीड़ ने छुड़ाए सुरक्षाकर्मियों के पसीने

Fri, 17 Nov 2023 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

दिवाली के बाद बांके बिहारी के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। दीपोत्सव के तीसरे दिन सुबह से ही मंदिर के पास और गलियों में भारी भीड़ रही। भीड़  का आलम देख सुरक्षाकर्मी भी परेशान रहे। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Crowd Of Visitors Gathered For Darshan after diwali
बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दिवाली के बाद शुक्रवार को आराध्या के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से ही बांके बिहारी मंदिर की गलियों और प्रमुख बाजार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। गलियों से बांके बिहारी मंदिर के गेट तक पहुंचने में भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालुओं का पसीना छूट गया। वहीं बच्चे और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर में दिवाली के बाद से तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर से लेकर प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। सप्ताहांत शनिवार और रविवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन

 
दिवाली का त्यौहार मनाने के बाद से दिल्ली राजस्थान हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी है। ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ के कारण  मार्ग शुक्रवार को सुबह से ही भरे दिखाई दिए। भक्तों को भीड़ के दबाव के कारण प्रवेश मार्ग से मंदिर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत का कहना है। दिवाली का पर्व हो जाने के बाद फिर से श्रद्धालु दर्शन के  लिए आने लगे हैं। पिछले दो दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने पर दर्शन करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed