{"_id":"61cdce37cf873579c7401d9b","slug":"banke-bihari-devotees-darshan-in-new-year-no-rooms-in-hotel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्साह: नव वर्ष पर आराध्य का दीदार करेंगे लाखों भक्त, वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह: नव वर्ष पर आराध्य का दीदार करेंगे लाखों भक्त, वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस हुए फुल
Fri, 31 Dec 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:01 AM IST
सार
नए साल में दर्शनार्थियों का इस बार रिकॉर्ड टूट सकता है, कान्हा की नगरी में होटल और गेस्ट हाउस में जगह नहीं है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने वृंदावन में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच नए साल की शुरुआत ठाकुरजी के दीदार के साथ करने के लिए लाखों भक्तों ने कन्हैया के द्वार पर डेरा डाल दिया है। देश भर से आए कान्हा के भक्तों की मौजूदगी के चलते मथुरा-वृंदावन के होटल, गेस्ट हाउस फुल हैं। माना जा रहा है कि इस बार दर्शनार्थियों की संख्या का रिकॉर्ड टूट सकता है।
अंतिम दिन भी लाखों भक्त गोवर्धन की सात कोसीय परिक्रमा करेंगे
नए साल का आगाज होने में अब चंद घंटे बाकी हैं। पिछले दो साल के दौरान कोविड की दुश्वारियों को भुलाते हुए इस बार नए साल की शुरूआत ठाकुरजी दर्शन से करने की अभिलाषा लेकर लाखों भक्त मथुरा-वृंदावन आ गए हैं। सभी की इच्छाएं नए साल पर सूर्यनारायण की पहली किरणों के साथ ही ठाकुरजी का दीदार करने की हैं। जाते हुए साल के अंतिम दिन भी लाखों भक्त गोवर्धन की सात कोसीय परिक्रमा करेंगे फिर भोर में कन्हैया के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन की प्लानिंग है। कोई श्रीबांकेबिहारीजी का दीदार करेगा तो कोई श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशवदेव और द्वारिकाधीश का आशीर्वाद लेगा। बरसाना, गोकुल, बलदेव में भी विभिन्न आश्रमों में भक्त मौजूद हैं।
सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल
होटल व्यवसायी अमित जैन ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में नववर्ष मनाने की इच्छा लिए हजारों श्रद्धालुओं ने यहां डेरा डाल दिया है। हालात ऐसे हैं के वृंदावन के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाएं बुक हैं। नववर्ष पर मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अन्य प्रमुख मंदिरों में भी व्यापक पुलिस फोर्स तैनात की गई, वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वर्ष 2018 में वृंदावन में नव वष मनाने के लिए लगभग 10 लाख भक्त आए थे। वृंदावन में अभी से हुई भीड़ को देखकर माना जा रहा है कि इस बार उससे अधिक लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले दो सालों में कोरोना के कारण लोग यहां पर नहीं आ पाए थे। इस बार फिलहाल स्थितियां सामान्य होने पर बड़ी संख्या में लोग मथुरा वृंदावन में आ चुके हैं। 31 दिसंबर और एक जनवरी को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या रहेगी।
- डीके शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी
इस बार श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड टूट सकता है। 2018 में कोरोना से पहले यहां पर करीब 10 लाख श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने आए थे। होटल, आश्रम व गेस्ट हाउसों की बुकिंग को देखते हुए यह रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा।
- महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन