फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke bihari devotee buy cooler fan for summer in mathura

'लाला' को ना लगे गर्मी, भक्त खरीद रहे कूलर-पंखे और छाते

Tue, 14 May 2019 06:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथ्ाुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथ्ाुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 May 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Banke bihari devotee buy cooler fan for summer in mathura
गर्मी से बचाने के लिए बांके बिहारी के भक्त कूलर खरीदते हुए - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से अपने आराध्य को बचाने के लिए भक्त भी बाजारों का रुख करने लगे हैं। ठाकुर जी के खानपान से लेकर उनके शयन तक की सारी व्यवस्थाएं भी वातावरण के ही अनुकूल की जा रही हैं। यही कारण है कि जहां उन्हें शीतल पदार्थ भोग में दिए जा रहे हैं वहीं छोटे कूलर-पंखे, छतरी, टोपी व चश्मे से उन्हें गर्मी व धूप से बचाने की जुगत में भक्त दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


ब्रज में ठाकुर जी सेवा बाल रूप यानि एक बच्चे की तरह ही होती है। अपने लाला को गर्मी न झेलनी पड़े, इसके लिए बाजारों में खरीदारी की जा रही है। नगर के बांकेबिहारी मार्केट, दाऊजी का तिराहा, दुसायत, लोई बाजार, रंगजी, रेतिया बाजार आदि क्षेत्र में कूलर-पंखे, छतरी, टोपी-चश्मे आदि क्षेत्र की दुकानों पर ये उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


अधिकांश श्रद्धालुओं को सूती पोशाक व हल्के रंगों का प्रयोग अधिक भा रहा है। ग्राहकों की मांग के अनुसार नेट की पोशाक भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदार निखिल अग्रवाल ने बताया कि बाजार में इस समय 160 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के कूलर मौजूद हैं, यह बैट्री या लाइट दोनों से चलाए जा सकते हैं। इनकी मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अभिलाष का कहना है कि ठाकुर जी के लिए कूलर-पंखे के अलावा छतरी, टोपी, चश्मे आदि की भी मांग भक्तों में अधिक देखी जा रही है। वहीं दिल्ली निवासी श्रद्घालु सुधा का कहना है कि यहां तो भगवान को बाल रूप में ही पूजा जाता है। गर्मी हो या सर्दी उनका ख्याल हमें ही रखना है, इसलिए कुछ खरीदारी करना भी जरूरी है।

ये है रेट लिस्ट
मिनी कूलर-160 से 300 रुपये तक
मिनी पंखा-120 से 220 रुपये तक
छतरी-60 से 100 रुपये तक
रंगीन टोपी-40 रुपये से 120 रुपये तक
चश्मा-50 से 80 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed