फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank work should be completed in two days, it will remain closed for three days

Agra News: दो दिन में निपटा लें बैंक के कार्य, तीन दिन रहेंगे बंद

Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Bank work should be completed in two days, it will remain closed for three days
कासगंज। दिवाली के मौके पर यदि आपको बैंक से धन की निकासी करनी है या फिर अन्य कोई काम निपटाना है तो आपके पास फिलहाल दो दिन का समय है। इन दो दिनों में अपने काम निपटा लें। इसके बाद तीन दिन के लिए बैंकों में अवकाश होने जा रहा है। जिससे दिक्कत हो सकती है। पांच दिवसीय दिवाली पर्व शुक्रवार से शुरू हो जा रहा है। हर्ष और उल्लास के इस पर्व पर सभी को धन की आवश्यकता होती है। जिले में विभिन्न बैंकों की 100 से अधिक शाखाएं हैं। इन सभी बैंक में शनिवार से तीन दिन के अवकाश हो जाएंगे। इसके बाद बैंक 14 नवंबर को खुलेंगी फिर 15 नवंबर को बंद रहेंगी। पर्व पर धन की निकासी के चलते एटीएम पर भी दबाव बढ़ जाता है, जिससे पैसे की निकासी में समस्या आ जाती है। बैंकों के बंद हो जाने से लेनदेन पर असर पडेगा। इसलिए त्योहार मनाने के लिए पहले से ही अपनी व्यवस्था कर लें, जिससे समस्या न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed