फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank Strike Disrupts Rs 400 Crore Transactions Shutters Down at 460 Branches in Agra

बैंकों की हड़ताल: एक दिन में 400 करोड़ का लेन-देन का झटका, 460 शाखाओं पर लटके ताले; यहां हुआ प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

 बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल से आगरा समेत आसपास के जिलों में सार्वजनिक क्षेत्र की 460 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा और 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित हुआ। करीब 1400 कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग और समान पीएलआई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि एटीएम और यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं जारी रहीं।

विज्ञापन
Bank Strike Disrupts Rs 400 Crore Transactions Shutters Down at 460 Branches in Agra
बैंकों की हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पांच दिवसीय बैंकिंग और समान रूप से पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) देने की मांग को लेकर सरकारी बैंक कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने संजय प्लेस स्थित स्टेट बैंक कार्यालय पर विरोधी प्रदर्शन किया और जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बैंककर्मियों की हड़ताल के कारण जिले में 460 बैंक शाखाओं में बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहा। निजी और कोऑपरेटिव बैंक इस हड़ताल से दूर रहीं, फिर भी करीब 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज एवं एटा के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी संजय प्लेस स्थित एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंच गए। करीब 1400 बैंककर्मियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। संजय प्लेस में बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में मांगपत्र संबंधी पोस्टर लेकर चल रहे बैंककर्मियों में इस बार महिला कर्मचारियों की संख्या ज्यादा रही। प्रदर्शन के बाद हुई सभा में यूएफबीयू के संयोजक गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार दोहरा व्यवहार कर रही है। स्केल 4 से ऊपर के सभी अधिकारियों को 365 दिन की पीएलआई दी जा रही है जबकि इससे नीचे स्केल के कर्मियों को केवल 15 दिन का इंसेंटिव है।
सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग पर सरकार लिखित देने को राजी नहीं है। रिजर्व बैंक, एलआईसी समेत सभी में पांच दिन ही कार्यालय है लेकिन बैंकों में इसे लागू करने में आनाकानी की जा रही है। अंकित सहगल ने कहा कि मांगें न मानी तो तीन दिन की हड़ताल के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना है।

प्रदर्शन में आनंद चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, अरविंद चाहर, आदित्य भल्ला, अरुण शर्मा, विमल कुमार, विनय वर्मा, अंकित गर्ग, सागर गुजराती, जनार्दन शर्मा सहित सैकड़ों बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।


डिजिटल सेवाएं रहीं सुचारु
यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 460 शाखाओं के शटर नहीं खुले। इनमें बैंकिंग कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कैश लेन-देन, चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़े काम, बैंक ड्राफ्ट समेत कई नियमित सेवाएं प्रभावित रहीं। देहात की बैंक शाखाओं में ग्राहकों की परेशानी बढ़ी। हालांकि, यूपीआई, एटीएम जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चलती रहीं।



सोमवार को खुलेंगे बैंक
शुक्रवार की हड़ताल के बाद महीने के द्वितीय शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन रविवार है। ऐसे में सरकारी बैंकों के सोमवार को ही शटर खुलेंगे। सोमवार को ही चेक क्लियर हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed