फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank manager dies due to Corona infection

कोरोना संक्रमण से बैंक मैनेजर की मौत

Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bank manager dies due to Corona infection
कासगंज। कस्बा सिढ़पुरा के रहने वाले बैंक मैनेजर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें आगरा, मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी भी करोना पॉजिटिव हैं। हालत गंभीर होने पर उनका इलाज भी मथुरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मूलरूप से कस्बा सिढ़पुरा में रहने वाले उमेश सक्सेना (58) बैंक ऑफ आर्यावर्त की बिरामपुर शाखा में प्रबंधक थे। कासगंज स्वास्थ्य विभाग में तैनात उनकी परिजन पूनम सक्सेना ने बताया कि शाखा प्रबंधक ने कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी तो रिपोर्ट पॉजिटव आईं। उसके बाद उन्हें आगरा भेजा गया, वहां से मथुरा के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और मथुरा में उन्होंने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि शाखा प्रबंधक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज भी मथुरा में ही चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इस मामले की जानकारी नहीं है। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि कासगंज जनपद में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed