{"_id":"5f15d8518ebc3e9f656181ec","slug":"bank-mainpuri-news-agr451302189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खुली बैंक तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खुली बैंक तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन के बाद सोमवार को बैंक शाखाएं खुलने पर लोगों की भीड उमड़ी। सुबह से ही कैश की जमा-निकासी के लिए बैंकों के बाहर लोग लाइन में लगे नजर आए। बैंक में तैनात कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन कराने में जुटे रहे।
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन ने शनिवार और रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन लागू कर दिया है। शनिवार को बैंक तो खुले थे, लेकिन कर्मचारी अपना काम ही निपटाते रहे। रविवार को बैंक बंद रहे। सोमवार को सुबह से ही ग्राहक बैंकों में पहुंचने लगे। शहर की स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। ग्रामीण अंचल में भी संचालित शाखाओं में रोज की अपेक्षा अधिक ग्राहक पहुंचे। इससे सामाजिक दूरी का पालन कराने में परेशानी हुई।
बैंकों के बाहर बढ़ेगी सुरक्षा
बैंकों के बाहर बढ़ रही भीड़ को काबू करना बैंक प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बैंक प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। वीकेंड लॉकडाउन के बाद अगले दो दिन तक इस पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को अग्रणी जिला प्रबंधक की ओर से पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
बैंकों में पूरी कोशिश है कि सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। कुछ जगह समस्या आ रही है, इसके लिए विचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से इसे भी हल किया जाएगा।
जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।