फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   bank

मैनपुरी: बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा बंद. लेनदेन करने में परेशान खातेदार

Thu, 18 Jun 2020 01:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
bank
17एमएनपी-05- बैंक ऑफ इंडिया चेस्ट ब्रांच में लटका ताला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी शहर के बीच बड़ा चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। मुख्य शाखा बंद होने से बैंक के खातेदारों को खातों से लेनदेन करने में परेशानी हो रही है। चेस्ट ब्रांच बंद होने के कारण बैंक की अन्य 20 शाखाओं में भी लेनदेन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया की सुल्तानगंज शाखा का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कर्मचारी आठ दिन पहले बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आने के बाद कई घंटों तक रुका भी था। कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक की मुख्य शाखा को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य शाखा के चेस्ट ब्रांच होने के कारण बैंक ऑफ इंडिया की जिले में अन्य शाखाओं में लेनदेन का काम प्रभावित हो रहा है। चेस्ट ब्रांच बंद होने से बैंक ऑफ इंडिया की अन्य शाखाओं में रुपया नहीं भेजा जा रहा है। अन्य 20 शाखाओं को अपने स्तर से ही व्यवस्थाओं को देखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शाखा के ग्राहक बैंक के खातों से लेनदेन करने के लिए परेशान हो रहे हैं। बैंक प्रबंधन ने बैंक बंद किए जाने के संबंध में सूचना बोर्ड पर कोई नोटिस भी नहीं लगाया है। इससे मुख्य शाखा से लेनदेन करने के लिए आने वाले ग्राहक बैंक बंद देख लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

व्यापारियों की बढ़ी परेशानी
शहर के कई बड़े व्यापारियों के खाते बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में ही हैं। बैंक बंद होने के कारण इन बड़े व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई हैं। खाते से रुपया ट्रांसफर नहीं हो पाने के कारण उनका रोजाना का व्यापार प्रभावित हो रहा है। बैंक ऑफ इंडिया की अन्य शाखाएं बड़े व्यापारियों को लेनदेन करने में सहयोग नहीं कर रही हैं।


बैंक ऑफ इंडिया की चेस्ट ब्रांच को सुरक्षा के चलते बंद किया गया है। मुख्य शाखा होने के कारण खातेदारों की समस्या दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों से निर्देश मांगे गए हैं। बैंक ऑफ इंडिया की अन्य 20 शाखाएं अपने स्तर पर ही लेनदेन को मैनेज कर रही हैं। जोगिंदर पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed