फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank employees will on strike 22 october 2019 update news agra

हड़ताल पर बैककर्मी, यूनियन बोलीं- निजीकरण व विलय से बैंकों का भला नहीं

Tue, 22 Oct 2019 09:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Oct 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
bank employees will on strike 22 october 2019 update news agra
सांकेतिक तस्वीर
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के 43वें प्रांतीय अधिवेशन में बैंकर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय संगठन के महामंत्री सीएच वेंकटाचलम ने कहा कि निजीकरण और विलय से बैंकों का भला नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगराः हटाए जाएंगे 693 पुलिसकर्मी, आईजी रेंज के आदेश से विभाग में मची खलबली
विज्ञापन


मुख्य समस्या बड़े-बड़े ऋणों की रिकवरी नहीं होना है। सरकार को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बताया कि निजीकरण के विरोध में 22 अक्तूबर को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अहोई अष्टमी: जिन बेटों ने नाता तोड़ा, उनकी दीर्घायु के लिए 'तप' कर रहीं विधवा माताएं

अग्रसेन सभा भवन में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि वेंकटाचलम ने कहा कि बैंक देश के आर्थिक विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। सरकार बड़े ऋणों की वसूली के स्थान पर बैंकों के विलय करने में लगी है। 
 
Trending Videos

बैंकों के जमा पर ब्याज दर लगातार कम की जा रही है। तरह-तरह के चार्ज लगाकर जमाकर्ताओं को हतोत्साहित किया जा रहा है। इससे बैंकों के प्रति ग्राहकों का विश्वास कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी 2020 को देशभर में श्रमिक संगठनों की हड़ताल में भी बैंककर्मी साथ देंगे। 

ये भी पढ़ें: दो भाइयों के लिए 'काल' बनकर आए ससुराल वाले, उजाड़ दी अपनी ही बहनों की 'दुनिया'

प्रांतीय अध्यक्ष पीएन तिवारी, बीएस रामबाबू, जनक रावल ने भी निजीकरण और सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया। इसके पहले अतिथियों का स्वागत करने वालों में नरेंद्र सिंह यादव, एमएम राय शामिल रहे। अधिवेशन में 300 से अधिक बैंक कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed