फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshis: Voter list will be released on September 15 names will be added or deleted only after verificati

बांग्लादेशियों पर पैनी नजर: 15 सितंबर को मतदाता सूची होगी जारी, सत्यापन के बाद ही नाम घटेंगे और जुड़ेंगे

Sat, 24 May 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 09:54 AM IST
सार

आगरा छावनी में मतदाता सूची के संशोधन का कार्य शुरू हो गया है। इस  दौरान बांग्लादेशियों पर पैनी नजर रहेगी। यह कार्य तीन महीने तक चलेगा। इसके बाद छावनी परिषद 15 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर देगा।
 

विज्ञापन
Bangladeshis: Voter list will be released on September 15 names will be added or deleted only after verificati
ईंट-भट्ठे पर पकड़े गए 27 बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा छावनी में मतदाता सूची के संशोधन का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य तीन महीने तक चलेगा। इसके बाद छावनी परिषद 15 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर देगा। खासतौर से अधिकारियों का ध्यान बांग्लादेशियों पर है।
विज्ञापन


पूर्व में हुई बैठक में भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बंगला नंबर 45 और 46 में रह रहे 304 बांग्लादेशी के मतदाता होने की शिकायत की थी। उन्होंने रक्षा मंत्रालय को भी शिकायत पत्र लिखा था। ऐसे में अब वोटर लिस्ट संशोधन कार्य में छावनी परिषद का विशेषकर बंगलों में रह रहे लोगों पर ध्यान है।
विज्ञापन


इस तरह जुड़ेगा नाम
छावनी में निवास की अवधि कम से कम 6 महीने होनी चाहिए। नाम दर्ज कराने के लिए छावनी में स्कूल से फॉर्म प्राप्त कर उसे छावनी ऑफिस में जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट से भी फॉर्म भर सकते हैं। जिन लोगों का देहांत हो गया है उनका और जिन बेटियों की शादी हो चुकी है उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर किसी के दस्तावेज की पुष्टि नहीं होती है तो उसका नाम भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जाकर हो रहा सत्यापन
वोटर लिस्ट के संशोधन का कार्य पूरी जांच और निगरानी के साथ किया जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में दो लोग घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। 1 जुलाई को लिस्ट पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी। 20 जुलाई तक नाम हटवाने और नए नामों पर आपत्ति मांगी जाएगी। नियुक्त अधिकारी उन लोगों से पुष्टि और जांच करेंगे उसके बाद ही संशोधन होगा - कुलविंदर सिंह, कार्यालय अधीक्षक छावनी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed