फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi Gang Robbery In two bungalow at agra

बांग्लादेशियों ने की थी कमला नगर में दो कोठियों में लूट, दिल्ली में पकड़े गए बदमाशों का खुलासा

Sat, 01 Dec 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 01 Dec 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi Gang Robbery In two bungalow at agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के कमला नगर (थाना न्यू आगरा) की दो कोठियों में लूट की वारदात बांग्लादेशियों के गैंग ने की थी। दिल्ली पुलिस ने गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह खुलासा हुआ। इस पर आगरा पुलिस ने गैंग से दिल्ली जाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


उन्होंने घटनाओं को करना कबूल लिया। अब पुलिस आरोपियों को बी वारंट पर आगरा लेकर आएगी। ए-ब्लाक, कमला नगर में उपेंद्र सिंह चौहान किराये पर रहते हैं। 15 नवंबर शादी में बाहर गए थे। रात 3:30 बजे घर आए। वह घर में घुस रहे थे कि उन्हें बदमाश नजर आए। 
विज्ञापन


इस पर शोर मचा दिया। बदमाशों ने तमंचा तान दिया। इसके बाद गहने और दस हजार रुपये लूट लिए। बदमाश कूदकर भाग गए। मकान मालिक के घर से भी सामान ले गए थे। 16 नवंबर को कमला नगर के ही एफ ब्लाक में कोल्ड स्टोर के संचालक के घर में दो बदमाश घुसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर संचालक गौरव और उसकी मां नीलम बाजार गए थे। तभी बदमाश दीवार को फांदकर अंदर आ गए। गौरव की बहन सोनाली को कब्जे में ले लिया। उसके घसीटकर अंदर ले गए। इसके बाद गहने और 50 हजार कैश लूट लिया था। लोगों ने बदमाशों को घेर लिया था, लेकिन वह छत से होकर भाग गए थे। 

दिल्ली के सनलाइट सिटी थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने बदमाश पकड़े। इनमें से दो बदमाशों को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ में बदमाशों ने कमला नगर की दोनों घटनाएं भी करना कबूला था। दिल्ली पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया। 

इसके बाद घटना की पुष्टि हो गई। इस पर एएसपी अभिषेक और इंस्पेक्टर आदित्य कुमार यादव दिल्ली गए। पुलिस ने लूट का माल बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि बी वारंट पर बदमाशों को आगरा लाया जाएगा। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में कबीर उर्फ हिमायत (मुरेल गंज, बंगर हट, बांग्लादेश), फारुख (लोबान चोरा, खुलना, बांग्लादेश), जाकिर (उत्तर बादल, बनगर हट, बांग्लादेश), इंदादुल (पार्टसी, पिरीशपुर, बांग्लादेश) और असलम उर्फ खोकान (बरोलीखली, मुरेल, बांग्लादेश) हैं। 
 

घटना को संदिग्ध मान रही थी पुलिस 

कमला नगर में कोल्ड स्टोर स्वामी की कोठी में हुई वारदात को पुलिस संदिग्ध मान रही थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे। इसके बावजूद पुलिस घटना को सही मानने के लिए तैयार नहीं थी। 

अगस्त में आए थे भारत 
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अगस्त में बांग्लादेशी भारत आए थे। दिल्ली सहित आगरा घूमे। इसके बाद लौट गए। इसके बाद 13 नवंबर को फिर से आगरा आए। ईदगाह में रेलवे स्टेशन पर रुके। कमला नगर में घूमने आए। तभी मकान में ताला दिखा। 

इसके बाद रात में चोरी की। इसके बाद कोल्ड स्टोर संचालक के घर में लूट की। पांचों आरोपी 2002 में भी दिल्ली में पकड़े गए। उन्हें दस-दस साल की सजा हुई थी। 2006 से 2016 तक जेल में रहे। जेल से छूटने के बाद बांग्लादेश चले गए। अब फिर से भारत में चोरी के लिए आए हैं। फारुख ने शादी शाहजहांपुर से शादी भी कर ली। दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed