फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi citizens will be searched in the outskirts of the settlements

Agra News: बाहरी इलाकों की बस्तियों में बांग्लादेशी नागरिकों की होगी तलाश

Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi citizens will be searched in the outskirts of the settlements
कबाड़ बीनने का काम कर रहे लोग
आगरा। सिकंदरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-14 में बस्ती बनाकर रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा था। सजा पूरी होने के बाद शनिवार को जेल से सभी को रवाना कर दिया गया। 13 जनवरी को उन्हें पश्चिम बंगाल सीमा से बांग्लादेश भेजा जाएगा। आगरा में और भी बांग्लादेशी होने की संभावना को देखते हुए पुलिस एक बार फिर अभियान चलाएगी। शहर और देहात के थाना प्रभारियों को बाहरी इलाकों की बस्तियों में झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सदर, सिकंदरा, एत्माद्दाैला के कई इलाकों में खाली स्थान पर झोपड़ी डालकर बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। आवास विकास काॅलोनी में बड़ी संख्या में बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अभियान चलाया था मगर, कहीं और बांग्लादेशी नहीं मिले थे। अब पुलिस एक बार फिर संदिग्धों की तलाश में जुटेगी।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि यह देखा जा रहा है कि आगरा में कहीं और कोई बांग्लादेशी तो नहीं रह रहा है। कई बार खाली जगह पर झोपड़ी डालकर बाहर से आने वाले लोग रहने लगते हैं। इन लोगों के पास आधार कार्ड भी होते हैं। सड़क पर रहकर गुब्बारे बेचने, भीख मांगने और कबाड़ बीनने का काम करते हैं। ये लोग स्थानीय लोगों से दूर रहते हैं। इस वजह से इनकी गतिविधि का पता नहीं चल पाता है। अब पुलिस फिर से झोपड़ियों में अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि एसआईआर से पहले अभियान चलाया गया था। रामलीला मैदान, छावनी का बंगला नंबर 46 और आगरा कैंट के आसपास झोपड़ी डालकर रहने वालों के बारे में जानकारी कर आधार कार्ड चेक किया गया था मगर कोई भी बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिला। इसके बावजूद थाना पुलिस को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई बाहरी व्यक्ति झोपड़ी डालकर रहता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
----------
राहत महसूस कर रहे काॅलोनी के लोग
सिकंदरा की आवास विकास काॅलोनी में एक विवादित जमीन पर 38 बांग्लादेशी पकड़े गए थे। वह लोग कूड़ा इकट्ठा करने का काम करते थे। एक व्यक्ति इन लोगों से किराया वसूल करता था। कबाड़ का काम होने की वजह आसपास के लोग प्रदूषण की वजह से परेशान थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। इसके बाद कार्रवाई हुई। काॅलोनी के लोगों का कहना है कि बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे थे। उनकी वजह से परेशानी होती थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद सामान चोरी हो गया। इसके बाद बस्ती को भी हटा दिया गया। सभी को वापस भेजे जाने की जानकारी मिलने पर राहत महसूस हुई।

----------------

दूसरी जगह शुरू हुआ कबाड़ का काम
आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-14 में बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी में ही दूसरी जगह पर कबाड़ का काम शुरू हो गया है। यह काम करने वाले काैन हैं? इसकी पुलिस जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed