फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi Citizens In Mathura Jail Will Not Get Bail Corona Virus

मथुरा जेल में ही रहेंगे अवैध बांग्लादेशी नागरिक, कोरोना वायरस के चलते नहीं मिलेगी 'रिहाई'

Tue, 31 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 31 Mar 2020 12:11 AM IST
सार

जेल से 112 बंदी और होंगे रिहा

विज्ञापन
Bangladeshi Citizens In Mathura Jail Will Not Get Bail Corona Virus
मथुरा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण शासन के निर्देश के अनुसार अभी जेल से करीब 112 बंदियों को और रिहा किया जाएगा। कुल 280 बंदियों को रिहा किया जाना तय हुआ था लेकिन 40 बांग्लादेशियों को कोरोना वायरस के कारण ही रिहा नहीं किया जा रहा है, जबकि 23 बंदियों को दो दिन पूर्व जेल से रिहा किया जा चुका है।
विज्ञापन


सोमवार को संबंधित न्यायाधीश जेल पहुंचे और पहले से तय सूची के आधार पर बंदियों को रिहा करने की कार्रवाई की। सनद रहे कि ऐसे बंदियों की सूची बनाई गई है जो कि सात वर्ष या फिर उससे कम वर्ष की सजा के अपराध में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने करीब 280 बंदियों की सूची बनाई थी। इनमें से 35 ऐसे बांग्लादेशी थे जिनको छोड़ा जाना था वहीं पांच बांग्लादेशी ऐसे थे जिनकी सजा भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना के चलते उन्हें उनके देश भेजना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

23 बंदियों को कोरोना के कारण पहले ही रिहा किया जा चुका है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि न्यायिक अधिकारी अभी इस संबंध में निर्णय ले रहे हैं उसके बाद ही छोड़े जाने वाले बंदियों की सही संख्या बताई जा सकेगी।

जेल में पांच बंदियों ने बनाए सात हजार मास्क
जेल में पांच बंदियों ने कोरोना से बचाव के लिए करीब सात हजार मास्क तैयार कर लिए हैं। कुछ मास्क जेल में बंदियों को दिए गए हैं, जबकि अधिकतर मास्क स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए तैयार किए गए थे। मास्क संस्थाओं को दे दिए हैं। बंदियों द्वारा जल्दही सैनिटाइजर भी तैयार कराए जाएंगे।

जिला जेल में निरुद्ध पांच बंदियों द्वारा कोरोना से बचाव लिए मास्क तैयार किए जा रहे हैं। इनके लिए संबंधित सामग्री कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने उपलब्ध कराई थी। अभी तक तैयार कि गए मास्क में से कुछ मास्क आगरा सेंट्रल जेल तथा मथुरा पुलिस लाइन में भी भिजवाए हैं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रैय ने बताया कि अभी तक करीब सात हजार मास्क बंदियों ने तैयार किए हैं। हम सैनिटाइजर भी तैयार करवाने का काम जल्द ही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed