{"_id":"69c3006dac971f5a3a05aec8","slug":"ban-sought-on-playing-music-in-auto-rickshaws-letter-written-to-womens-commission-agra-news-c-25-1-agr1034-1018127-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑटो में गाना बजाने पर लगे रोक, महिला आयोग को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑटो में गाना बजाने पर लगे रोक, महिला आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन
आगरा। सामाजिक कार्यकर्ता एवं कोशिश फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेश पारस ने डीएम, कमिश्नर और महिला आयोग को पत्र लिखकर ऑटो में गाना बजाने पर रोक लगाने की मांग की है। कहा कि एकता थाना क्षेत्र में स्कूल से परीक्षा देकर ऑटो से घर लौट रही छात्रा से चालक ने छेड़खानी की। विरोध पर छात्रा को ऑटो से धक्का दे दिया जिससे वह घायल हो गई।
पत्र में कहा कि पूर्व में पुलिस ने ऑटो गैंग की लूट और छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑटो चालकों के सत्यापन का अभियान शुरू किया था, मगर यह अभियान ठप हो गया। उन्होंने मांग की कि ऑटो में क्यूआर कोड लगाए जाएं, जिसमें ऑटो चालक का नाम, फोटो एवं रजिस्ट्रेशन विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। चालकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। हर ऑटो पर पुलिस समेत अन्य हेल्पलाइन नंबर लिखे जाएं।