फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on vulgar dance and DJs at the Kans Mela.

Agra News: कंस मेले में फूहड़ डांस और डीजे पर रोक

Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ban on vulgar dance and DJs at the Kans Mela.
फतेहाबाद। कस्बे में 6 सितंबर को कंस मेले में निकलने वाली शोभायात्रा में डीजे नहीं बजाया जाएगा। फूहड़ डांस पर भी रोक रहेगी। देवी देवताओं के स्वरूप भी डांस नहीं करेंगे।
विज्ञापन

यह निर्देश मंगलवार को थाना फतेहाबाद में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसीपी इमरान अहमद व तहसीलदार फतेहाबाद शिखर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दिए। उन्होंने कहा कंस मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इसके स्वरूप के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं होगी। डीजे की तेज आवाज के कारण बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इसलिए इस पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। झांकियाें के साथ देवी देवताओं के स्वरूप बनकर डांस पर भी रोक रहेगी। शोभायात्रा में घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस तथा यातायात पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की जाएगी। पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 6 तारीख के बाद कस्बा फतेहाबाद में किसी भी तरह के मेले का आयोजन बंद कर दिया जाएगा। बैठक में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शल्या, दधिलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन, कंस मेला कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, अंकित गुप्ता, आलोक बछरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed