फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ban on vehical driving of minors in agra

आगरा में नाबालिगों की ड्राइविंग पर बैन, ये है पुलिस का पूरा प्लान

Sat, 23 Dec 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
ban on vehical driving of minors in agra
student driving without helmet - फोटो : DEMO PHOTO
आगरा की सडकों पर स्कूटी और बाइक दौड़ा रहे 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं पर अब कार्रवाई होने जा रही है। पुलिस प्रशासन ने इसकी प्लानिंग तैयार की है। पहले चरण में एसएसपी अमित पाठक की ओर से जिला विद्या निरीक्षक के माध्यम से स्कूलों को पत्र भिजवाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि नाबालिग छात्र-छात्राएं वाहन लेकर स्कूल में आते पकड़े जाते हैं तो प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यो से यह भी कहा गया है कि वे ऐसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बताएं कि उनका बच्चा अपनी और दूसरों की जिंदगी जोखिम में डाल रहा है। अगर उससे भी सुधार नहीं आता है तो जल्द ही ऐसे छात्र-छात्राओं पर पुलिस कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन


पुलिस का प्लान तीन चरणों में है। पहला स्कूलों की ओर से अभिभावकों को जागरुक किया जाना। दूसरा स्कूलों की ओर से खुद कदम उठाया जाना। इसमें 12 वीं कक्षा तक के बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटी और बाइक लेकर आने वाले छात्र-छात्राओं पर सख्ती करना, उनके वाहनों को स्कूल में प्रवेश न देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में पुलिस स्कूलों  की पार्किंग जाकर देखेगी कि कितने नाबागिल वाहन लेकर आ रहे हैं। स्कूलों की छुट्टी और खुलने के समय चेक किया जाएगा। तीसरे चरण में वाहन चलाने वाले नाबालिगों के एमवी एक्ट में चालान किए जाएंगे।

स्टंटबाजी भी कर रहे हैं बच्चे

ban on vehical driving of minors in agra
आईपीएस अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
बच्चे सिर्फ बाइक और स्कूटी चला नहीं रहे हैं, स्टंट भी दिखा रहे हैं। एमजी रोड, माल रोड पर रोज शाम को बच्चों को स्टंट करते देखा जा सकता है। ये न हेलमेट पहनते हैं, न ही रफ्तार पर कोई ब्रेक लगाते हैं। एक एक वाहन पर तीन तीन सवार होकर चलते हैं।

एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि हम नहीं चाहते कि बच्चों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, इसलिए स्कूलों के माध्यम से उन्हें जागरुक किया जा रहा है। इसे नहीं मानते हैं तो पुलिस तो कार्रवाई करेगी ही।

कई स्कूलों ने जारी किए नोटिस

शहर के कई स्कूलों ने इस दिशा में पहले ही कदम उठाया है। हाल में उन बच्चों को नोटिस जारी किए गए हैं जो ड्राइविंग लाइसेंस न होने केबावजूद स्कूल में स्कूटी और बाइक ला रहे हैं। पुलिस की ओर से निर्देश मिल जाने के बाद इसमें और तेजी आ सकती है।
 
संजय तोमर, अध्यक्ष, एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स आफ आगरा का कहना है कि पुलिस की यह अच्छी पहल है, हम इस पर पहले से काम कर रहे हैं, वाहन लाने वाले नाबालिग छात्र-छात्राओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

ऐसे होगी कार्रवाई

पहला चरण  : स्कूलों की ओर से अभिभावकों को जागरुक किया जाएगा कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।

दूसरा चरण   :  18 से कम उम्र केविद्यार्थियों के वाहनों को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

तीसरा चरण  : पुलिस स्कूलों की पार्किेग में जाकर खुद चेक करेगी कि नाबालिग बच्चे वाहन तो नहीं ला रहे।

चौथा चरण   : स्कूटी और बाइक चलाने वाले छात्र-छात्राओं के एमवी एक्ट में चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed