फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban on renewal of license of 505 arhtiyas taking illegal occupants

अवैध कब्जा करने वाले 505 आढ़तियों के लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक

Thu, 01 Jul 2021 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ban on renewal of license of 505 arhtiyas taking illegal occupants
मैनपुरी। मंडियों में अवैध कब्जा करने वाले आढ़तियों पर अब प्रशासन ने सख्ती कर दी है। एसडीएम सदर ने उनके लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। इस कारण चार मंडियों के 850 लाइसेंस में से केवल 245 लाइसेंस ही नवीनीकृत हो सके हैं। प्रशासन ने ये साफ कर दिया है कि बिना अतिक्रमण हटाए कोई भी लाइसेंस नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नवीन मंडी समेत अन्य मंडियों में आढ़तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। किसी ने बांस का टट्टर लगाकर कब्जा कर रखा है तो किसी ने टिन शेड और पक्के निर्माण कर लिए है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी ये अवैध कब्जे नहीं हट पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते अब मंडी के सभापति/एसडीएम सदर ऋषिराज ने मंडी सचिव एनके कोहली की संस्तुति पर अवैध कब्जा करने वाले आढ़तियों के ऑनलाइन लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। इससे मैनपुरी, कुरावली, भोगांव और करहल मंडी में कुल 850 लाइसेंस में से केवल 245 लाइसेंस ही नवीनीकृत हो सके हैं। अन्य लाइसेंस अतिक्रमण हटाने के बाद ही नवीनीकृत किए जाएंगे। इस आदेश के बाद अवैध कब्जा करने वाले आढ़तियों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने एसडीएम को दिया कब्जा हटाने का आश्वासन
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर ऋषिराज ने नवीन मंडी मैनपुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान आढ़तियों ने उनसे मुलाकात कर आश्वासन दिया कि जल्द ही अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। इस पर एसडीएम ने कब्जे हटने के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की बात कही।

किस मंडी में कितने लाइसेंस हुए नवीनीकृत
मंडी का नाम कुल लाइसेंस नवीनीकृत लाइसेंस
-मैनपुरी 400 162
-कुरावली 200 48
-भोगांव 100 35
-करहल 150 00
शासन ने मंडी में किए गए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश दिए थे। कई बार कब्जे चिह्नित करने के साथ ही उन्हें हटाने के लिए आढ़तियों को आदेंशित किया, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। अब केवल अवैध कब्जा हटने की दशा में ही उनके लाइसेंस नवीनीकृत किए जाएंगे।
ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed