फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ban imposed on transporting school children in e-rickshaws

Agra News: ई रिक्शा से स्कूृली बच्चों को ले जाने पर लगाई रोक

Thu, 16 Oct 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ban imposed on transporting school children in e-rickshaws
कासगंज। जिले के सभी स्कूलों में बच्चों को ई-रिक्शा से ले जाने पर रोक लगा दी गई है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने यह आदेश जारी किया है। उनके आदेश के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कहा है कि ई-रिक्शा की जगह बंद बॉडी वाले वाहनों में बच्चों को लाया जाए। इसमें क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाने के निर्देश दिए हैं।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर विद्यालयों में ई-रिक्शा से बच्चों को लाने पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने विद्यालय संचालकों को ई-रिक्शा के स्थान पर बंद बॉडी की कैब अथवा बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने कहा कि छोटे बच्चों को ई-रिक्शा से ले जाने पर दुर्घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती है। बसों में पीछे मालिक एवं विद्यालय के फोन नंबर अंकित किया जाना अनिवार्य है। इसके अलावा बस स्वामी एवं विद्यालय प्रबंधन इस बात की पुष्टि करेंगे कि ड्राइवर किसी प्रकार के नशे का आदी न हो। निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed