{"_id":"67e196f1f4ee9ec2e10fadea","slug":"bams-bsc-and-bba-exams-from-april-5-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: बीएएमएस, बीएससी और बीबीए की परीक्षाएं पांच अप्रैल से...जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: बीएएमएस, बीएससी और बीबीए की परीक्षाएं पांच अप्रैल से...जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम
Tue, 25 Mar 2025 05:56 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:56 AM IST
सार
बीएएमएस, बीएससी और बीबीए की परीक्षा को लेकर डाॅ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पांच अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएएमएस चतुर्थ, बीबीए लॉजिस्टिक प्रथम सेमेस्टर और बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशंस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने तीनों कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएमएस की परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी। खंदारी स्थित विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर पर दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षाएं होंगी, वहीं बीबीए लॉजिस्टिक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं खंदारी परिसर के सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में दोपहर एक से शाम चार बजे के बीच होंगी।
बीबीए लॉजिस्टिक की परीक्षाएं पांच अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेंगी। बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी ऑपरेशंस की परीक्षाएं भी खंदारी के सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में दोपहर एक से शाम चार बजे के बीच होंगी। ये परीक्षाएं भी 12 अप्रैल तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर यह परीक्षा कार्यक्रम देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कॉलेजों से सीसीटीवी कैमरों का लॉगिन आईडी मांगा
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय स्नातक स्तर के बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर के साथ परास्नातक स्तर पर एमए, एमकॉम, एमएससी की द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई में कराएगा। इन परीक्षाओं से पहले परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने सभी कॉलेजों को पत्र भेजा है। उनसे सीसीटीवी कैमरों का डाटा गूगल फॉर्म के जरिए मांगा गया है। उनसे सीसीटीवी का लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांगा गया है, ताकि निगरानी रखी जा सके। कॉलेजों को 31 मार्च को दोपहर तीन बजे से पहले सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय को भेजनी होंगी।