{"_id":"602fa3188ebc3ee96959a93d","slug":"balmiki-society-expressed-displeasure-over-kasganj-incident-mainpuri-news-agr4812833105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्मीकि समाज ने कासगंज की घटना को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्मीकि समाज ने कासगंज की घटना को लेकर जताई नाराजगी
विज्ञापन
मैनपुरी। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कासगंज में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की।
कलक्ट्रेट पहुंचे वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना था कि प्रदेश में आए दिन अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ अभद्रता की जा रही है। उनके साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जनपद कासगंज के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए गए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने राज्यपाल से मांग की कि दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। परिवार के लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में उमेश नैनोल, विकास वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, कमल वाल्मीकि, विवेक वेदी, विशाल राना, नाथूराम वाल्मीकि, सियाराम वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, विष्णु वाल्मीकि आदि शामिल रहे।