Agra Crime: बल्केश्वर की युवती ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि नीतू ने आत्महत्या क्यों की? इसके लिए परिजनों से पूछताछ की गई। परिजन ने कई और लोगों के नाम लिए हैं। उनसे भी जानकारी ली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर के न्यू राधा नगर में 26 वर्षीय नीतू ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगने से आया है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसके लिए परिवार के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये है मामला
बल्केश्वर स्थित न्यू राधा नगर निवासी नीतू का शव बुधवार शाम को घर में पड़ा मिला था। घर में नीतू अकेली थी। उनकी मां पुष्पा देवी बेटे के साथ तहसील एत्मादपुर गई थीं। बड़ी बहन के घर आने पर घटना का पता चला था। सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव फर्श पर पड़ा हुआ था।
ये भी पढ़ें - हत्या या कुछ और: युवक के निजी अंग से बांधा गया धागा, परिजन बोले- शरीर पर नहीं चोट के निशान, पुलिस की अलग कहानी
पुलिस कर रही जांच
डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बहन ने पूछताछ में पहले बताया था कि शव उसने फंदे से उतारा है। मगर, बाद में इंकार करने लगी। इस पर डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसमें मौत का कारण फांसी लगने से आया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि नीतू ने आत्महत्या क्यों की? इसके लिए परिजनों से पूछताछ की गई। परिजन ने कई और लोगों के नाम लिए हैं। उनसे भी जानकारी ली जा रही है।