फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives have accused the young man of killing him by tying his private part with a thread in etah

हत्या या कुछ और: युवक के निजी अंग से बांधा गया धागा, परिजन बोले- शरीर पर नहीं चोट के निशान, पुलिस की अलग कहानी

Thu, 22 Dec 2022 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 09:41 PM IST
सार

युवक का शव 18 दिसंबर को मिला था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया दुर्घटना में बताई मौत। वहीं  इस मामले में जलेसर बार अध्यक्ष ने सीएम को पुलिस की शिकायत भेजी है। 

विज्ञापन
relatives have accused the young man of killing him by tying his private part with a thread in etah
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर क्षेत्र में 18 दिसंबर की रात सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने इसे दुर्घटना में मौत बताया। जबकि परिजन उसके निजी अंग को धागे से बांधकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर को बदलवाने की शिकायत जलेसर बार अध्यक्ष ने सीएम को भेजी है। 

विज्ञापन


जलेसर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पचौरी ने भेजी शिकायत में कहा है कि बार सदस्य गोविंद सिंह के भाई नरसिंह पाल उर्फ नवीन (32) निवासी गणेशपुर का शव 18 दिसंबर को गांव पटना के पास पड़ा मिला था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे और एक व्यक्ति को नामजद कर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया और हादसा बताती रही। जबकि शरीर पर हादसे की वजह से एक भी चोट का निशान नहीं था। मौके पर पड़े शव का किसी ने फोटो खींच लिया था। इसमें साफ दिख रहा है कि निजी अंग को धागे से कसकर बांधने के बाद हत्या की गई है। आरोप है कि पुलिस ने अधिवक्ता भाई गोविंद को फोन पर धमकी भी दी है। 

विज्ञापन

धागा बंधा फोटो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर मृतक नरसिंह पाल का एक फोटो वायरल हुआ है। निजी अंग से धागा बंधा दिखाई दे रहा है। शव मिलने के दौरान ही किसी ने यह फोटो खींचा था। यह फोटो जब परिजनों व अधिवक्ता भाई को मिला तो हत्या की पूरी आशंका जाहिर की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता: आगरा में रैपिड रिस्पांस टीमों को किया गया सक्रिय, बढ़ाई गईं जांचें

ये बोले थाना प्रभारी 

 थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि 'युवक की हत्या जैसी कोई भी बात नहीं है और न ही तहरीर बदलवाई गई है। गलत आरोप लगाकर शिकायतें की जा रही हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मृत्यु होना आया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed