फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   balak hatyakand

बालक हत्याकांड : गमगीन है गांव का माहौल, सांत्वना देने वालों का लगा तांता

Fri, 22 Jan 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
balak hatyakand
कासगंज सिढ़पुरा के पिथनपुर गांव में हत्या का शिकार बालक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। अपहरण के बाद बालक की हत्या के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। गांव का माहौल गमगीन है। परिजन सिसक रहे हैं तो वहीं सांत्वना देने वालों का तांता लग रहा है। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए नेता और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पिथनपुर में सोमवार को अपहृत हुए बालक लोकेश का शव बुधवार रात मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को भी पीड़ित परिवार संभल नहीं पाया। परिजनों का बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में गमगीन महौल है। इधर परिजनों को लोग ढांढस बंधा रहे हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव लक्ष्मण सिंह यादव, उपाध्यक्ष विजेंद्र गौर के नेतृत्व में कई सपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव पिथनपुर पहुंचे।
विज्ञापन

गलियों में सन्नाटा
मुख्य हत्यारोपी भी गांव के हैं इसलिए पुलिस किसी भी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर जहां एक ओर संवेदनशील है। वहीं गांव की गलियों में भी सन्नाटे का माहौल है। लोग सिर्फ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। जुबां पर खामोशी है तो पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी भी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात है। फिलहाल कुछ दिनों तक पुलिस गांव में ही तैनात रहेगी- मनोज सोनकर, एसपी।

कासगंज सिढ़पुरा के पिथनपुर गांव में हत्या का शिकार बालक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व ?

कासगंज सिढ़पुरा के पिथनपुर गांव में हत्या का शिकार बालक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्व ?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed