फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bad news for Agra University UGC puts name in default list grant may stop

आगरा विश्वविद्यालय के लिए बुरी खबर: यूजीसी ने डिफॉल्ट सूची में डाला नाम, रुक सकता है अनुदान

Wed, 24 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

पहले से ही अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए बुरी खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को डिफाॅल्ट सूची में डाल दिया है। 
 

विज्ञापन
Bad news for Agra University UGC puts name in default list grant may stop
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को डिफाॅल्ट सूची में डाल दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के गठन और लोकपाल बनाने की जानकारी यूजीसी को नहीं दी गई है। हालांकि यहां लोकपाल की नियुक्ति की गई है और प्रकोष्ठ भी बनाया गया है। रिपोर्ट न भेजे जाने की वजह से कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


देश के 421 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्ट घोषित किया गया है। इनमें 256 राज्य विश्वविद्यालय हैं। इनमें यूपी के कई राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं। इनमें राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़, छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय कानपुर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कानपुर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय, कानपुर आदि शामिल हैं। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट और कैंपस के प्रमुख स्थानों पर पर लोकपाल व प्रकोष्ठ के गठन की जानकारी और फोन नंबर प्रदर्शित करने के साथ सूचना 31 दिसंबर, 2023 उपलब्ध कराने के लिए कहा था। कॉलेजों ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


अनुदान रोक सकती है यूजीसी
जानकारों के मुताबिक यूजीसी डिफॉल्ट सूची में शामिल विश्वविद्यालयों के अनुदान को रोक सकती हैं। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लोकपाल और प्रकोष्ठ के नंबर कहीं भी चस्पा नहीं किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार का कहना है कि निर्धारित समय के अंदर ही लोकपाल और छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करके शासन व राजभवन को सूचना भेज दी गई थी। यूजीसी को भी भेज दी जाएगी। इनके नंबरों को जहग-जगह चस्पा भी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed