{"_id":"5a0705204f1c1b8e698bac67","slug":"baby-girl-theft-from-district-lady-hospital-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के जिला महिला अस्पताल से बच्ची चोरी, लोगों ने पकड़ी चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के जिला महिला अस्पताल से बच्ची चोरी, लोगों ने पकड़ी चोर
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
बबलू की पत्नी ममता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जिला महिला अस्पताल से एक बार फिर नवजात बच्ची की चोरी हो गई। जच्चा-बच्चा वार्ड से बच्ची को लेकर निकल रही महिला को तत्काल ही लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
शनिवार को जिला महिला अस्पताल में दामोदरपुरा निवासी बबलू की पत्नी ममता ने पुत्री को जन्म दिया। दोपहर में करीब तीन बजे प्रसूता ममता शौचालय गई। इसी दौरान एक अनजान महिला उसके बेड पर आकर बैठ गई और प्रसूता की सास मल्लो से बातें करने लगी।
इस दौरान वह प्रसूता की सास पर बार-बार दबाव डालने लगी कि बहू को काफी देर हो गई है, उसे देख आओ कहां है। जब मल्लो नवजात बेटी को छोड़कर प्रसूता को देखने शौचालय की ओर गई तभी महिला नवजात बच्ची को उठाकर चल दी। कुछ ही पल बाद लौटीं सास-बहू ने बेड पर बच्ची नहीं देखी तो शोर मचा दिया।

वार्ड से बाहर आकर देखा तो महिला नवजात बच्ची को लेकर तेज गति से निकल ही रही थी। बच्ची चोरी होने का शोर सुनकर लोगों ने भाग रही महिला को पकड़ लिया। इस घटना से जिला महिला अस्पताल में अफरातफरी मच गई।
सीएमएस डा. बी लाल ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिला ने अपनी कोई पहचान नहीं बताई। करीब 25 वर्षीय महिला की गोद में पहले से ही बच्चा था। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची चोरी करके ले जा रही महिला को कोतवाली ले आई। सीएमएस ने बताया कि पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

दो साल पहले भी चोरी हुआ बच्चा
जिला महिला अस्पताल से पहले भी नवजात बच्चे की चोरी हो चुकी है। करीब दो साल पहले प्रकाश नगर निवासी आमीन शाह का नवजात पुत्र यहां से चोरी हो गया था, जो पांच दिन बाद पुलिस ने बरामद किया। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।
दो साल पहले बच्चे की चोरी के बाद दो होमगार्ड की तैनाती की गई थी, लेकिन छह माह बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई। कई बार अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट की भी घटना हो चुकी है।
दो साल पहले बच्चे की चोरी के बाद दो होमगार्ड की तैनाती की गई थी, लेकिन छह माह बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई। कई बार अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट की भी घटना हो चुकी है।