फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba Saheb's statue damaged in the violence

Agra News: मारपीट में क्षतिग्रस्त हुई बाबा साहेब की प्रतिमा

Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue damaged in the violence
गांव मैनबोझ में प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस।  - फोटो : गांव मैनबोझ में प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मैनबोझ में बुधवार रात रंजिश के चलते दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां लगी बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। अनुसूचित जाति के लोगों ने प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगाया, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने के साथ ही प्रतिमा को बदलवाया। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव के अनुसूचित जाति के हरेंद्र सिंह जाटव की गांव के ही लालू यादव से रंजिश है। बुधवार रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया और मारपीट होने लगी। झगडे़ के दौरान वहां लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। हरेंद्र पक्ष का आरोप है कि लालू ने भाई विनय यादव गांव के अंशुल और रविंद्र के साथ मिलकर जातिसूचक गालियां दी। विरोध पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए जसवीर को भी पीटा।
विज्ञापन

प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर सीओ करहल अजय सिंह चौहान, कुर्रा और करहल दलबल के साथ गांव पहुंच गए। वहां हरेंद्र ने विपक्षी पर पीटने व प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी ली। स्थिति को संभालते हुए रात को प्रतिमा को बदलवा दिया। हरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने लालू, विनय, अंशुल और रवि के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो पक्ष के बीच झगडे़ के दौरान घटना हुई है। एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - गणेश प्रसाद साहा, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed