फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baba has come leaving everything worldly... Devotees gathered in Panchayati Bagh for Khatu Shyam Jagran

Agra News: आ गया में दुनियादारी सारी बाबा छोड़कर...पंचायती बाग में खाटू श्याम जागरण में उमड़े भक्त

Mon, 02 Jan 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Baba has come leaving everything worldly... Devotees gathered in Panchayati Bagh for Khatu Shyam Jagran
गंजडुंडवारा। नगर के रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग में खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। इसमें देर रात्रि तक भक्तजन बाबा के गुणगान करते रहे। वहीं भक्तिगीतों पर थिरकते रहे। बाबा की भक्ति में कलाकारों के द्वारा एक से बढ़ बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना व आरती की गई। इसके बाद भक्ति गीतों और भजनों का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

अलीगढ़ से आए कलाकार प्रेमी राजेश राणा ने सुनाया - मेरे श्याम ने पकड़ा हाथ, कि रहता हर पल तेरे साथ, अकेला मत समझो। शिवांगी शर्मा ने सुनाया - हारा हूं बाबा तुझ पर मुझे भरोसा है, मेरी नाव चला जाओ, मुझे गले से लगा जाओ। कानपुर की रागनी शर्मा ने भजन प्रस्तुत किया - आ गया में दुनियादारी सारी बाबा छोड़कर, लेने आजा खाटू बाले गंजडुंडवारा के उस मोड़ पर। दातागंज के कलाकार डीके दीवाना ने सुनाया कि जीतूंगा एक दिन मेरा दिल यह कहता है। बाबा का गुणगान देर रात्रि तक चलता रहा। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर हरिओम गुप्ता, आयोजक समिति के सचिन गुप्ता, मोहित गुप्ता, सत्यम गुप्ता, गोविंदा, यश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, शिवांग राठौर, विकास गुप्ता, ऋषि वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed