{"_id":"686215779403902b2407840c","slug":"ba-llb-llb-exams-2025-begin-new-update-from-agra-university-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: बीएएलएलबी-एलएलबी की परीक्षाएं कब होंगी शुरू, आगरा विश्वविद्यालय से आया नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: बीएएलएलबी-एलएलबी की परीक्षाएं कब होंगी शुरू, आगरा विश्वविद्यालय से आया नया अपडेट
Mon, 30 Jun 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:11 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी और एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर नया अपडेट आया है। विवि प्रशासन ये परीक्षाएं अगले महीने के मध्य से करा सकता है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएलएलबी और एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाओं की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। जुलाई के दूसरे सप्ताह से इनकी परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने तैयारियों की समीक्षा भी की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएएलएलबी और एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अभी होना बाकी हैं। इनके प्रयोगात्मक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इनमें आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के 21 कॉलेजों के करीब 3 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनकी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, सेंटर बनाने का कार्य चल रहा है। पर्यवेक्षक, सचल दल समेत अन्य भी गठित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह तक तैयारियां पूरी हो जाएंगी। जुलाई के मध्य में परीक्षाएं कराना प्रस्तावित है। जल्द इसकी तिथि भी जारी करेंगे। परीक्षाओं की तैयारियों के लिए संबंधित के साथ बैठक कर समीक्षा भी कर ली है।