फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रकार के मास्क  

कोरोना काल में लगाईए डिजाइनर मास्क 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रकार के मास्क  
डिजाइनर मास्क तैयार किए गए हैं - फोटो : AMAR UJALA
मथुरा। कोरोना वायरस की महामारी से बचने का अहम उपाय मास्क भी है।  चूंकि इसे चेहरे पर नजर आना है तो इसका खूबसूरत और स्टाइलिस्ट होना लाजिमी है। ऐसे में अब ये मास्क मेडिकल स्टोर से निकलकर डिजाइनर वेयर की श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। मास्क को डिजाइनर बनाने का काम बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। कुछ लोगों ने इस मंदी के दौर में डिजाइनर मास्क बनाने का काम शुरु कर रोजगार का साधन बना लिया है। डिजाइनर मास्क की डिमांड हर दिन बढ़ रही है।  डिजाइनर मास्क का निर्माण कर रहीं दीपिका देव अग्रवाल कहती हैं मास्क हमारे जीवन के अविभाज्य अंग हैं क्योंकि अब आपको इसे हर समय पहनने की आवश्यकता है चाहे आप अपने ऑफिस जा रहे हों या किराने की दुकान या  मंदिर दर्शन के लिए, हर समय आपके पास मास्क होना चाहिए। निश्चित रूप से भविष्य में मास्क एक सामान्य उत्पाद बन जाएंगे। फैशन को परंपरा के साथ जोड़ते हुए और लोगों के स्वास्थ्य, उसकी सुरक्षा की विशेषता को ध्यान में रखते हुए मास्क को डिजाइनर बनाए जा रहा है। जिससे बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इन्हें आसानी से अपने मुंह पर लगा सकें। उन्होंने डिजाइनर  मास्क बनाने का काम शुरु किया है और लोगों की डिमांड आने लगी है। हर दिन डिमांड के हिसाब से मास्क का उत्पादन किया जा रहा है।  -- बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग अलग मास्क  मथुरा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क हर उम्र के लोगों को लगाना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में बच्चों के लिए कार्टून छपे हुए मास्क बनाए जा रहे हैं, तो युवाओं के लिए अलग डिजाइनर मास्क हैं। वहीं महिलाओं और बुजर्गों के लिए अलग डिजाइन के मास्क तैया हैं।  40 से लेकर 250 रुपए तक के मास्क  प्योर कॉटन, सिल्क, रियोन, साठन, नाइलोन, पोलिस्टर आदि कपड़ों के मास्क बनाए जा रहे है। इनकी कीमात 40 से लेकर 250 रुपए तक है।  - आकांक्षा और गुंजन ने बताया कि पहले बच्चों और बड़ों के हिसाब से मास्क को तैयार किया जाता है, इसके बाद उन्हें प्रिटिंग मशीन से डिजाइन किया जाता है। मास्क बनाने में कई महिलाओं को रोजगार मिला है। 
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए अलग अलग प्रकार के मास्क  
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed