{"_id":"5ff0b8308ebc3e3e7e220464","slug":"b-j-p-kasganj-news-agr4746832159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने घेरी पटियाली कोतवाली, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने घेरी पटियाली कोतवाली, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली कोतवाली में शनिवार को भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों का आरोप था कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीटकर मोबाइल छीन लिया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के समर्थन में थाने पहुंचे। कार्यकर्ता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अफसरों के आश्वासन पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इधर पुलिस अभद्रता का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
घटना शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे की है। भाजपा युवा मोर्चा पटियाली के मंडल मंत्री अमन चौहान, बूथ अध्यक्ष रामू, भाजपा कार्यकर्ता अरविंद कुमार मारपीट के एक मामले में शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। मंडलमंत्री का आरोप है कि कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया ने उनका पक्ष तो नहीं सुना, बल्कि बौखलाकर थाना प्रभारी एवं चार आरक्षियों ने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और मारपीटकर मोबाइल छीन लिए। मंडलमंत्री के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपाई पटियाली कोतवाली में एकत्रित हो गए। यहां कोतवाली का घेराव कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ पटियाली कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर डटे थे। दोपहर बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। मामला और तूल पकड़ गया। जिलाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
यह था पूरा मामला
शुक्रवार रात लगभग 10 बजे चंदपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव एवं भाजपा मंडल मंत्री अमन चौहान के भाई योगेश एवं भाजपा कार्यकर्ता अरविंद से नगला नवल फाटक के समीप किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसके बाद दोनों ओर से समर्थक आए। एसडीएम शिवकुमार, सीओ गवेंद्र गौतम रात में ही मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया। भाजपाइयों का आरोप है कि फैसले के बाद जब भाजपा कार्यकर्ता अरविंद लौट रहे थे तो देर रात पप्पू यादव और उसके समर्थकों ने बेरहमी से पिटाई की। उसकी शिकायत लेकर पटियाली कोतवाली गए थे। वहां पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और मोबाइल छीन लिए।
वर्जन-
- मामले की जांच सीओ पटियाली को सौंप दी गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मनोज सोनकर,एसपी।