फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed entrance exam organised with under AI cctv surveillance

बीएड प्रवेश परीक्षा: 21 केंद्रों पर दो पाली में एग्जाम, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश; सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

Sun, 01 Jun 2025 11:33 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

आगरा के 21 सहित, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कुल 33 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
B.Ed entrance exam organised with under AI cctv surveillance
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को 21 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में परीक्षा कराने के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा कक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. शरद चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आगरा के 21 सहित, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के कुल 33 केंद्रों पर परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


 

परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में 15 मिनट पहले ही छात्र प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर और हाॅटलाइन से जोड़े गए हैं। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के नकल करने पर एआई की मदद से कंट्रोल रूम तक संदेश पहुंच जाएगा। हाॅटलाइन से कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र पर सूचना दी जाएगी और नकल करने वाले परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में सामान्य योग्यता और संबंधित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। 66 पर्यवेक्षक, 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

क्या लाएं-क्या नहीं
-परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र, प्रवेशपत्र की फोटोकाॅपी और फाॅर्म भरते समय लगाया गया फोटो लाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
-काले रंग का पेन अपने साथ ला सकेंगे। मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं लेकर आ सकेंगे।

जिला            केंद्र      परीक्षार्थियों की संख्या

आगरा            21             10298

मथुरा            05              2483

फिरोजाबाद   04              1979

मैनपुरी         03               1152
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed