फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   b.ed 2013 result of agra university pending

विश्वविद्यालय: फिर अटका बीएड-2013 का परीक्षा परिणाम, कॉपी जांचने को तैयार नहीं शिक्षक

Mon, 02 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
b.ed 2013 result of agra university pending
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन बीएड वर्ष 2013 का परीक्षा परिणाम जुलाई 2019 में जारी करने वाला था, लेकिन अभी तक जारी नहीं हुआ है। 3500 परीक्षार्थियों की कापियों का मूल्यांकन बाकी है। कमेटी में शामिल शिक्षक त्यागपत्र दे चुके हैं, मूल्यांकन कराने की व्यवस्था अभी तक नहीं बन पाई है। 
विज्ञापन


बीएड वर्ष 2013 का परीक्षा परिणाम न जारी हो पाने का प्रकरण हाईकोर्ट में हैं। 12 जनवरी 2020 को मामले में सुनवाई भी है। इससे पहले परिणाम जारी करने की चुनौती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड वर्ष 2013 के 18000 छात्र-छात्राओं के चार्ट तैयार करा लिए हैं। इसे रोके रखा गया है। बाकी 3500 छात्र-छात्राओं के रिजल्ट भी साथ जारी करने की योजना है। 
विज्ञापन


शिक्षक अभी इन कापियों के मूल्यांकन के लिए तैयार नहीं हुए हैं। कमेटी के छह शिक्षकों ने नवंबर के शुरूआत में ही त्यागपत्र दे दिया था। सूत्रों के अनुसार बीएड 2013 के करीब 700 छात्रों की शिकायत हुई हैं, इनकी जांच चल रही है। इनकी कापियों का अलग से मूल्यांकन कराने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन के लिए करेंगे बात

विश्वविद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। जिनकी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनको छोड़कर बाकी के परिणाम तैयार करा दिए जाएंगे। शिक्षकों का सहयोग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed