{"_id":"5dfb617d8ebc3e87cf3e14b9","slug":"ayushman-yojna-two-hospitals-close-treatment-of-patient-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना पर संकट: दो बड़े अस्पतालों ने बंद किया मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना पर संकट: दो बड़े अस्पतालों ने बंद किया मरीजों का इलाज
Thu, 19 Dec 2019 05:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकेज रेट कम और भुगतान में देरी समेत अन्य वजहों से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर आयुष्मान योजना में रुचि नहीं दिखा रहे। अभी तक पांच अस्पताल योजना के तहत इलाज नहीं कर रहे थे, दो और अस्पतालों ने सेवाओं में असमर्थता जताई है।
स्वास्थ्य विभाग के यहां 1140 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत हैं। इसमें से महज 49 प्राइवेट अस्पताल ही योजना से जुड़े हुए हैं। इनमें से अरिहंत आई केयर सेंटर, सिनर्जी मल्टीनेशनल हॉस्पिटल, रेनबो हॉस्पिटल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल और रामरघु हॉस्पिटल ने पहले ही योजना के तहत इलाज न देने के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है।
सफायर हॉस्पिटल और आगरा कार्डियक सेंटर ने भी इलाज में असमर्थता जताई है। इसके पीछे अस्पताल संचालक भुगतान में देरी, क्लेम की जटिल प्रक्रिया और कम पैकेज रेट बता रहे हैं। इलाज के बकाया बिल की बात करें तो विभिन्न अस्पतालों के करीब एक करोड़ रुपये हैं।

नोडल प्रभारी डॉ. अजय कपूर ने बताया कि सात अस्पतालों ने इलाज में असमर्थता जताई है, इनकी समस्याओं का जिला शिकायत निवारण समिति के तहत समाधान कराया जा रहा है। इनसे दोबारा सेवाएं देने की अपील की है। बकाया करीब एक करोड़ रुपये का भी भुगतान कराया जा रहा है।
पैकेज रेट बढ और क्लेम का सरलीकरण किया जाए: डॉ. आरएम पचौरी
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि इलाज की पैकेज कीमत बहुत कम है, जिसमें खर्चा नहीं निकलता। सीएमओ के माध्यम से पैकेज रेट बढ़ाने, क्लेम का सरलीकरण करने की मांग सरकार से की है।