{"_id":"5d739d618ebc3e015369e426","slug":"ayushman-yojana-toll-free-number-for-complaints","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के तहत न मिले इलाज, तो इस टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के तहत न मिले इलाज, तो इस टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
Sun, 08 Sep 2019 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में इलाज नहीं मिल रहा या फिर अस्पताल प्रशासन भर्ती करने में आनाकानी कर रहा है तो लाभार्थी इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 180018004444 पर सकते हैं। शिकायत बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी योजना में शामिल सभी अस्पतालों पर टोल फ्री नंबर अंकित कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
आयुष्मान योजना का लाभ कैसे लें, इसकी जानकारी कम होने के चलते लाभान्वित मरीजों की संख्या सालभर में महज पांच हजार ही हो पाई है। अस्पताल से मरीजों को लौटाया जाना भी एक बड़ी वजह है।
लखनऊ तक पहुंचेगी शिकायत
टोल फ्री नंबर पर शिकायत लखनऊ के सेंटर पर पहुंचेंगी। इसके बाद संबंधित अधिकारी के पास निस्तारण को निर्देश दिए जाएंगे। शिकायत की जांच के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति भी बनी है, जिसमें पड़ताल के बाद कार्रवाई भी की जाएगी।

सीएमओ आगरा डॉ मुकेश वत्स ने बताया कि लाभार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर है, कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। योजना में शामिल सभी अस्पताल संचालकों को बोर्ड और उसमें नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
वेबसाइट पर पता कर सकते हैं अस्पताल, अपना नाम
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम पता करने के लिए पीएमजेएवाईडॉटजीओवीडॉटआइएन पर देख सकते हैं। इसमें योजना में शामिल अस्पतालों के नाम और किस मर्ज की सुविधा के लिए पंजीकृत हैं, यह जानकारी भी मिल जाएगी।
यह दिए हैं निर्देश
- योजना में जिन बीमारियों के इलाज की सुविधा है, उनका नाम लिखा जाए।
- शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर लिखा जाए।
- अस्पताल के बाहर आयुष्मान योजना का बोर्ड लगाया जाए।
- आयुष्मान मित्र का नाम और उसका फोन नंबर भी दर्ज हो।