फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayushman card holders will be able to undergo heart bypass surgery in Ujala Cygnus Rainbow agra

Agra: उजाला सिग्नस रेनबो में हृदय की बाईपास सर्जरी करा सकेंगे आयुष्मान कार्ड धारक, नहीं लगानी होगी दौड़

Thu, 27 Oct 2022 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 03:23 PM IST
सार

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में बाईपास सर्जरी की अच्छी सुविधा उपलब्ध होने का लाभ और भी गरीब परिवार के आयुष्मान कार्ड धारक उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Ayushman card holders will be able to undergo heart bypass surgery in Ujala Cygnus Rainbow agra
उजाला सिग्नस हेल्थकेयर और रेनबो हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें हृदय की बाईपास सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना होगा। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारक दो महिलाओं की हृदय की सर्जरी की गई। की-होल सर्जरी के जरिए हृदय का वॉल्व बदला गया। छोटा सा चीरा लगाकर वॉल्व लगाया गया। दोनों मरीज ठीक हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के मुख्य सर्जन डॉ. शशिकांत वीवी ने बताया कि दोनों मरीजों में मिनी स्टेर्नोटोमी तकनीक की मदद से वॉल्व बदला गया। यह काम अभी देश के चुनिंदा अस्पतालों में ही किया जाता है। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनेश जैन और रीजनल बिजनेस हेड दिव्य प्रशांत बजाज ने बताया कि उजाला सिग्नस रेनबो कार्डियक केयर में एचडी आईवस जैसे अत्याधुनिक उपकरण और उन्नत संपूर्ण उपचार उपलब्ध है। डॉ. राजीव लोचन शर्मा व महाप्रबंधक राकेश आहूजा ने बताया कि लाभार्थी योजना में शामिल कोई भी पात्र व्यक्ति अस्पताल में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। 
विज्ञापन

गरीब भी अच्छी सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में बाईपास सर्जरी की अच्छी सुविधा उपलब्ध होने का लाभ और भी गरीब परिवार के आयुष्मान कार्ड धारक उठा सकेंगे। एसीएमओ डॉ. सुकेश गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान कार्ड से वंचित पात्र व्यक्ति जन सुविधा केंद्र, पैनल में शामिल अस्पतालों और पंचायत सहायकाें के माध्यम से कार्ड बनवा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मरीजों को दी छुट्टी 

अस्पताल में 30 वर्षीय महिला को सांस फूलने के साथ ही हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ एक सप्ताह पहले दिखाया गया। डॉ. शशिकांत ने जांचें कराईं तो वॉल्व रिप्लेसमेंट की जरूरत सामने आई। सर्जरी के तीन दिन बाद ही हालत अच्छी होने पर महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, फिरोजाबाद की एक 53 वर्षीय महिला का भी हृदय का वॉल्व बदला गया है। चार दिन बाद उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉ. शशिकांत वीवी, डॉ. वीनेश जैन के साथ डॉ. पुष्पेंद्र, शिवचरण मीणा, कार्डियक एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण श्राफ, टेक्नोलॉजिस्ट अजय पाल, अमृता शर्मा, डॉ. तनविक अग्रवाल, डॉ. सलिल कुमार, डॉ. करीना उपाध्याय, अतीक अहमद, हिमांशु सोलंकी ने सर्जरी में सहयोग दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed