फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayurvedic hospital should be operated in the village itself

Agra News: गांव में ही संचालित किया जाए आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Wed, 11 Dec 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hospital should be operated in the village itself
कासगंज। गांव सिकंदरपुर वैश्य सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पहुंचकर मांग पत्र दिया। ग्रामीाणें की मांग है कि गांव सिकंदरपुर वैश्य का आयुर्वेदिक चिकित्सालय म्याऊं पर न ले जाकर गांव में ही संचालित किया जाए। इस अस्पताल से कई गांव जुड़े हैं ।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर वैश्य में मौजूद आर्युेवेदिक अस्पताल का अपना भवन नहीं है। इस वजह से यह म्याऊं पीएचसी के लिए स्थानांतरित किया गया है। इस अस्पताल से कई गांव जुड़े हुए हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों यहां स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि म्याऊं की दूरी यहां से करीब 10 किलोमीटर है। अगर यह चिकित्सालय म्याऊं चला जाता है तो उपचार के लिए बड़ी संख्या में लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ेगा। प्रतिदिन यहां पर करीब 100 मरीज से अधिक रोगी उपचार के लिए आते हैं। ग्राम प्रधान शारदा देवी का कहना है कि अगर अस्पताल के लिए भवन निर्माण के लिए जगह का प्रस्ताव मांगा जाता है तो वह तत्काल उपलब्ध कराएंगी। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल को म्याऊं पीएचसी से न जोड़ा जाए। गांव में ही भवन बनवाकर संचालित किया जाए। इस दौरान रामकिशोर बघेल, कालीचरण, आदित्य, प्रेमपाल, उमेश, डाॅ. सोरन सिंह, राम चरण सिंह, राम प्रकाश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed