फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya ram mandir Pran Pratishtha ghanta bell 2100 kg Know how much it costs

Ram Mandir: राम मंदिर के लिए तैयार हुआ 2100 किलो का घंटा, इस तारीख को पहुंचेगा अयोध्या; जानें कितनी है कीमत

Thu, 04 Jan 2024 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 05:18 PM IST
सार

अयोध्या में के रामसेवकपुरम में जलेसर में तैयार हुए 2100 किलो के घंटे की स्थापना होगी। एटा में भ्रमण करते हुए घंटे की शोभायात्रा अयोध्या पहुंचेगी।
 

विज्ञापन
Ayodhya ram mandir Pran Pratishtha ghanta bell 2100 kg Know how much it costs
राम मंदिर के लिए तैयार हुआ 2100 किलो का घंटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में एटा की पहचान भी दिखेगी। यहां जलेसर में तैयार हुआ 2100 किलो अष्टधातु का घंटा अयोध्या धाम के रामसेवकपुरम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अनुमति मिल गई है। पूरे परिसर में लगने वाला यह सबसे बड़ा घंटा होगा।
विज्ञापन


करीब चार साल से जलेसर में इस विशाल घंटे का निर्माण कराया जा रहा है। यह पिछले महीने बनकर तैयार भी हो गया था। इसको अयोध्या भेजने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमति मांगी जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर, घंटा तैयार कराने वाले पीतल कारोबारी आदित्य मित्तल लखनऊ जाकर उनसे मिले थे। हाल ही में 28 दिसंबर को मुलाकात हुई, तब 10 दिन का समय दिया गया था। जिसके मुताबिक कार्यक्रम तय कर शासन की ओर से विधायक और जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है। आठ जनवरी को यह घंटा अयोध्या पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Kasganj Firing: इंस्पेक्टर के कॉलर बोन में फंसी थी गोली, अलीगढ़ में हुआ ऑपरेशन; अभी आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन



आदित्य मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम प्राप्त होते ही घंटे की अंतिम साफ-सफाई और पॉलिश का काम शुरू कर दिया गया है। सात जनवरी को जलेसर में ही इसका पूजन कार्यक्रम होगा। जिसके बाद आठ जनवरी को वहां से शोभायात्रा शुरू की जाएगी। वाहन में घंटे के साथ ही भक्तों का काफिला, अवागढ़, निधौली कलां होते हुए एटा पहुंचेगा। यहां से जीटी रोड, अलीगंज रोड होते हुए आगे अयोध्या के लिए बढ़ेगा। सभी श्रद्धालुओं को घंटे के दर्शन, पूजन का पूरा अवसर दिया जाएगा। सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहेंगे।

छह फीट ऊंचा है घंटा
2100 किलो वजन का यह घंटा अष्टधातु से बनाया गया है। इससे निकलने वाले आवाज अद्भुत होगी। जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी। घंटा निर्माण में करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। आकार में यह छह फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed