{"_id":"5dc2fe4e8ebc3e5b3e14e098","slug":"ayodhya-mamla-kasganj-news-agr414034419","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामला- प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर लगवाएगा सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामला- प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर लगवाएगा सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट में डीएम, एसपी, एडीएम अयोध्या मामले में बैठक कर पत्रकारों को व्यवस्थाओं के बारे
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अयोध्या मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस प्रशासन की कड़ी सतर्कता जारी है। प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए ऐसा कड़ा घेरा तैयार किया है जिससे यदि कोई कहीं भी किसी तरह की अराजकता करना चाहेगा तो सुरक्षा चक्र से बच नहीं पाएगा। इसके लिए पूरे जिले में संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। वहीं आम जनता के प्रतिष्ठानों और घरों पर लगे सीसीटीवी का चिह्निकरण करके उन्हें एक्टिव कराया जा रहा है। जिससे हर इलाके की फुटेज प्रशासन प्राप्त कर सके।
जिलाधिकारी सीपी सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले एवं अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी पत्रकारों को बताई। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जिले में कड़े सुरक्षा के प्रबंध कायम किए गए हैं। उम्मीद है कि जिले में कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं होगी। लोग उन्हें इस बात का भरोसा दे रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हर गली मोहल्लों के अराजक तत्वों की सूची तैयार की गई है। जिन्हें मुचलकों पर पाबंद किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि सोशल मीडिया की पूरी निगरानी के लिए सैल गठित की है।
पूर्व के समय में जिन लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई, शेयर, टैग, कमेंट या लाइक की गई ऐसे सभी लोगों को चिह्नित किया गया है और ऐसे लोगों को भारी मुचलकों पर पाबंद करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि इस मामले को लेकर शासन से जिले के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की गई है। जिला पुलिस के अलावा सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी। हर कीमत पर शांति स्थापित होगी। यही शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि जिलेभर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे वहीं खुफिया तरीके से खुफिया जानकारी भी जुटाई जा रही हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, गेस्ट हाउस पर पुलिस की निगाह है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर से आने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाए। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधि, जिला सूचना अधिकारी नीतू कनौजिया व अन्य प्रशासनिक और पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो