फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ayodhya Dham's bus service silently stopped amid the noise during elections

Agra News: चुनावों में शोर में चुपके से थम गई अयोध्या धाम की बस सेवा

Thu, 02 May 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Dham's bus service silently stopped amid the noise during elections
कासगंज। सोरोंजी से अयोध्या धाम तक दो तीर्थों को जोड़ने वाली बस सेवा को रोडवेज ने चुनावों के बीच बंद कर दिया। बस सेवा को पर ब्रेक लगाने के पीछे लोड फेक्टर कम आना बताया जा रहा है। जनपद से श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए डिपो से एक बस का संचालन 11 मार्च से किया गया। यह बस कानपुर, लखनऊ होकर अयोध्या तक पहुंच रही थी। इसका उद्देश्य था श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाने के लिए दिक्कतें नहीं हों और सीधे बस मिलने से उन्हें सहूलियत रहे। बस का किराया 770 रुपये रखा गया। लगभग सवा माह तक बस का संचालन किया गया। इसके बाद अप्रैल के अंत में चुनावों की ड्यूटी के लिए बसों की डिमांड की गई। जिसमें अच्छी स्थिति की बसों की पूर्ति डिपो ने करने के लिए दिल्ली, आगरा और अयोध्या मार्ग की बसों को ड्यूटी पर लगा दिया। बसों के वापस आने के बाद भी यह बस शुरू नहीं की गई। डिपो के अधिकारियों की माने तो एक भी सवारी सीधे सोरों या कासगंज से अयोध्या के लिए नहीं मिली। बस को अयोध्या टुकड़ों में बीच-बीच के स्टेशनों की सवारियां ही मिल रहीं थी। लोड फेक्टर कम आने से बस संचालन का लाभ डिपो को नहीं हो रहा था। जिसके चलते इस बस सेवा को ब्रेक दिया गया है। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम रहने से लोड फेक्टर कम रह रहा था। जिसके कारण बस सेवा को बंद किया गया। चुनावों के बाद गर्मियों के अवकाश में यदि अयोध्या धाम के लिए सीधी सवारियों मिलती हैं तो फिर से शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed