{"_id":"5f6644768ebc3e98140b253e","slug":"award-kasganj-news-agr4600214151","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसपायर अवार्ड योजना में पंजीकरण को शिक्षकों का शुरु हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसपायर अवार्ड योजना में पंजीकरण को शिक्षकों का शुरु हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन
कासगंज के सहावर में इंस्पायर अवॉर्ड योजना का प्रशिक्षण लेते शिक्षक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत 11 विद्यालयों के द्वारा 37 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया है। कम पंजीकरण होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इससे योजना में अधिक से अधिक छात्रों का पंजीयन हो सके।
शनिवार को सहावर ब्लॉक के शिक्षकों का मुलायम सिंह इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक अभिषेक कुमार पांडेय ने शिक्षकों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण कराए जाने का तरीका बताया। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रभारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब जयंत गुप्ता ने बताया कि बताया कि चयनित किए गए प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 10000 रुपये दिए जाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एसडीएम न्यायिक रवेंद्र कुमार ने सभी शिक्षकों से समय से प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण योजना में कराए जाने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां घोषित
21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे अमांपुर ब्लॉक का प्रशिक्षण मक्खनलाल इंटर कॉलेज में ए सिढ़पुरा ब्लॉक का प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से पार्वर्ती राष्ट्रीय इंटर कालेज ए सिद्धपुरा में दिया गया। 23 सितंबर को पटियाली ब्लॉक का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से सेंट केएम इंटर कालेज पटियाली में एवं गंजडुंडवारा ब्लॉक का प्रशिक्षण दोपहर 12:30 बजे से महताबराय इंटर कालेज सिकहरा में होगा। 23 सितंबर को 10:30 बजे सोरों ब्लॉक के शिक्षकों का प्रशिक्षण एसटीडीएम इंटर कालेज सोरों में तथा 24 सितंबर को ब्लॉक कासगंज के शिक्षकों का प्रशिक्षण माउंट लिट्राजी स्कूल नदरई कासगंज में दिया जाएगा।