फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Avoid overcrowding, play with family members

भीड़भाड़ से बचें, परिजन के साथ खेलें रंग

Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Avoid overcrowding, play with family members
कासगंज। रंगों के पर्व होली पर जहां एक ओर हुड़दंग मचेगा, वहीं कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से अपील की है। गाइडलाइन जारी करते हुए धारा 144 का भी हवाला दिया है। सलाह दी है कि भीड़भाड़ से बचें और परिवार के साथ ही होली मनाकर खुशियों का रंग घोलें।
विज्ञापन

होलिका दहन के अगले दिन रंगोत्सव पर लोग सुबह से ही होली की मस्ती में चूर हो जाते हैं। जगह-जगह युवाओं की टोलियां मस्ती में झूमते हुए हुड़दंग मचाती हैं। इन टोलियों में अमूमन 15 से 20 युवा तक शामिल होते हैं। जब ये टोलियां एक दूसरे से मिलती हैं तो भीड़ भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस बार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि संक्रमण से बचाव के लिए भीड़भाड़ से बचें। खुशियों के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग-गुलाल उड़ाएं लेकिन परिवार के सीमित लोगों के साथ ही। टोलियां बनाने से बचें और प्रशासन का भी सहयोग करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने हुड़दंग के दौरान गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

गाइडलाइन का करें पालन
- एक दूसरे के समुदाय की भावना को न पहुंचाएं ठेस
- होली पर्व पर पानी के संरक्षण का भी रखें ध्यान
- बाइक पर केवल दो यात्री ही करें यात्रा
- किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न डालें
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह से बचें
होली पर्व पर उल्लास के साथ-साथ संक्रमण से खतरे का ध्यान भी रखना है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करें। परिवार में रहकर ही होली के पर्व का उल्लास करें। - अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed