फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   avert train accident at Agra Gwalior rail route from alertness of Loco pilot

आगरा के पास भोपाल एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, आतंकी हाथ होने की आशंका

Wed, 17 Oct 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Oct 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
avert train accident at Agra Gwalior rail route from alertness of Loco pilot
रेलवे ट्रैक पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-ग्वालियर रेलमार्ग पर जाजऊ मनिया के बीच रेलवे ट्रैक पर चार स्लीपर डालकर बुधवार को भोपाल एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई। ट्रेन के लोको पायलट व सहायक पायलट की सूझबूझ से हादसा बच गया।
विज्ञापन


आगरा-ग्वालियर रेलमार्ग पर डाउन (12155) हबीबगंज (भोपाल) से हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली भोपाल एक्सप्रेस बुधवार तड़के 4.23 बजे जाजऊ और मनिया स्टेशनों के बीच में पार्वती नदी के पुल के पास पहुंची थी।
विज्ञापन


इसी दरम्यान लोको पायलट डीसी शर्मा और सहायक लोको पायलट वीरेंद्र कुशवाह को ट्रैक पर खंभा नंबर 1315/2 से 1315/8 के मध्य बैरीकेडिंग स्लीपर रखे दिखाई दिए। स्लीपर देखने के बाद चालक ने ट्रेन की गति को धीमी करके गुजारा तो चार स्लीपर टूटकर ट्रैक की साइड में गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट ने दी सूचना

इसकी जानकारी लोको पायलट ने जाजऊ के स्टेशन मास्टर को दी। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ कमांडेंट शादान जेड खान, मनिया थाने की पुलिस, सीओ खेरागढ़ वीएस वीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

दोपहर को एटीएस की टीम बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवैड के साथ पहुंची। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शरारती तत्वों ने ट्रैक के मध्य में लगाए गए बैरीकेडिंग स्लीपरों को ही निकालकर ट्रैक पर डाला था।

एसपी जीआरपी ने बताया कि घटना के संबंध में जाजऊ सहायक इंजीनियर राकेश मोहन अग्रवाल ने थाना सैंया में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शरारत या आतंकी साजिश, एटीएस कर रही जांच

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ संचित त्यागी ने बताया कि भोपाल से हजरत निजामुद्दीन को जाने वाली भोपाल एक्सप्रेस के चालक को ट्रैक पर चार स्लीपर पड़े मिले थे। इसकी जांच जीआरपी और आरपीएफ कर रही हैं। इसके कारण ट्रैक प्रभावित नहीं हुआ। आतंकी साजिश के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ट्रेन को पलटाने की साजिश शरारती तत्वों की करतूत है या फिर इसके पीछे आतंकियों का हाथ है, इसकी जांच के लिए एटीएस को भी लगाया गया है। हालांकि, अभी आतंकी साजिश का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पहले भी ट्रैक पर पत्थर रखे होने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed