फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Avanana Agarwal will be the Golden Girl of Convocation

अवणना बनेंगी चौदह पदक जीतकर गोल्डन गर्ल, इन्हें भी मिलेगा सम्मान

Mon, 08 Oct 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 08 Oct 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Avanana Agarwal will be the Golden Girl of Convocation
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से 84वें दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 118 पदकों की सूची डाली गई है। इसमें 14 पदक रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा अवणना अग्रवाल के नाम हैं। वही दीक्षांत समारोह की गोल्डन गर्ल होंगी। 

विज्ञापन


दूसरे नंबर की छात्रा को चार पदक मिलने हैं। 29 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। अवणना अग्रवाल को 13 स्वर्ण और एक रजत पदक मिलना है। इसके बाद नेशनल पीजी कॉलेज, मैनपुरी भोगांव की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा ज्योति यादव को चार पदक मिलने हैं। चार छात्राओं को तीन-तीन पदक मिलने हैं। 
विज्ञापन


इसमें डीएस कॉलेज, अलीगढ़ की एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा कामिया पाराशर, अनीता देवी बालिका महाविद्यालय, अर्जुनपुर विष्णुगढ़, मैनपुरी की कुमारी मानसी, आगरा कॉलेज की शमशीर फातिमा हैं। इनको स्वर्ण पदक मिलेंगे। विवि के समाज विज्ञान संस्थान की एमएसडब्ल्यू चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा राशि शुक्ला को दो स्वर्ण और एक रजत पदक मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
समन्वयक पदक निर्धारण समिति प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पदक सूची वेबसाइट पर डालने के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने आपत्तियां आमंत्रित
की हैं। एक हफ्ते के अंदर प्राप्त होने वाली आपत्तियों का निस्तारण कर पदक पाने वालों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। वर्ष 2017 में सर्वाधिक आठ
पदक मथकला अपर्णा को मिला था। उन्होंने भी रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर से ही एमबीबीएस किया था। मथकला अपर्णा तेलंगाना की रहने वाली थीं।

118 में से 102 पदक छात्राओं के नाम

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 118 पदकों की सूची डाली गई है। इसमें 102 स्वर्ण पदक और 16 रजत पदक शामिल हैं। इस दीक्षांत समारोह में भी छात्राएं ही छाई रहेंगी। 118 में से 102 पदकों के आगे छात्राओं के नाम दर्ज हैं। महज 16 पदकों के आगे छात्र अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाए हैं। छात्राओं को 88 स्वर्ण और 14 रजत पदक मिलने हैं। 

वहीं छात्रों के हिस्से अभी तक 14 स्वर्ण और दो रजत पदक हैं। गत दीक्षांत समारोह में 114 पदक दिए गए थे। इसमें 19 पदक (17 फीसदी) छात्रों के हिस्से और 95 पदकों (83 फीसदी) पर छात्राओं ने कब्जा जमाया था।  

विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की गई सूची के अनुसार इस दीक्षांत समारोह में 16 विद्यार्थियों को दो-दो पदक मिलेंगे। हालांकि आपत्तियां प्राप्त होने के बाद पदक सूची में कुछ परिवर्तन भी हो सकता है। 

अवणना अग्रवाल को ये पदक मिलेंगे

- डॉ. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव स्वर्ण पदक
- आगरा रोटरी क्लब स्वर्ण पदक
- डॉ. बीसी पंत स्वर्ण पदक
- अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक
- वक्ले स्वर्ण पदक
- डॉ. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक
- डॉ. टुकीराम एल्हेंस स्वर्ण पदक
- कुमारी अमिता सिंहल स्मृति स्वर्ण पदक
- श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक 
- श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक 
- श्री ब्रजनंदन चौबेजी स्मृति स्वर्ण पदक 
- प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती भाकुंतला जैन स्वर्ण पदक 
- लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक 
- श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed