फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Avadh Express reached the station six hours late, 15 trains were delayed due to fog.

Agra News: छह घंटे देरी से स्टेशन पहुंची अवध एक्सप्रेस, कोहरे से 15 ट्रेनें हुईं लेट

Mon, 05 Jan 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Avadh Express reached the station six hours late, 15 trains were delayed due to fog.
आगरा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। देरी से गाड़ियों के आने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, ईदगाह और आगरा फोर्ट से कई सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेन निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

रविवार को आगरा से गुजरने वाली 15 ट्रेनें कोहरे के कारण घंटों लेट रहीं। सबसे ज्यादा अवध एक्सप्रेस 5 घंटा 56 मिनट और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटा 52 घंटा देरी से स्टेशन पहुंची। यात्री ठंड में इंतजार करते परेशान दिखे। उन्हें कई घंटे प्लेटफार्म पर बिताने पड़े। उन्हें गंतव्य के लिए जाने में देरी हो गई। आगरा में अवध एक्सप्रेस आगरा फोर्ट पर 6:15 बजे की जगह 12:11 मिनट पर रवाना हुई। वहीं मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 00:45 बजे की जगह सुबह 5:37 बजे आगरा कैंट से छूटी।
विज्ञापन


आगरा कैंट से दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना हुई। इसी तरह आगरा कैंट से जबलपुर–निजामुद्दीन सुपरफास्ट 4 घंटे 25 मिनट, गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 56 मिनट, एपी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 2 मिनट, गीता जयंती एक्सप्रेस 3 घंटे, तेलंगाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे 41 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस 3 घंटे 36 मिनट, आरकेएमपी निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 11 मिनट और राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 32 मिनट लेट रहीं। मथुरा जंक्शन पर पंजाब मेल 1 घंटे 24 मिनट और कर्नाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे 19 मिनट देरी से चली। मदुरई एक्सप्रेस आगरा फोर्ट से 1 घंटा 7 मिनट देरी से रवाना हुई। ईदगाह स्टेशन से बनारस ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटा 42 मिनट देरी से रवाना हुई। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को प्लेटफार्मों पर काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ट्रेनों के समय में बदलाव देखकर स्टेशन पहुंचें
कोहरे के कारण कुछ ट्रेन निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। यात्री ट्रेनों के समय की बदलाव की स्थित को देखकर ही स्टेशन पहुंचे। विभाग समय-समय पर ट्रेन के समय के बदलाव की जानकारी यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराता है। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, रेल मंडल आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed