फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   automatic ticket vending machine are not working at agra cantt

प्रभुजी! यहां पांच एटीवीएम, एक से भी नहीं मिल रहा टिकट

Wed, 14 Jun 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 14 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
automatic ticket vending machine are not working at agra cantt
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए आगरा रेल मंडल ने कैंट स्टेशन पर पांच आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई थीं, लेकिन दूसरे दिन मशीनों से यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा सके। 
विज्ञापन


बता दें, आगरा कैंट स्टेशन पर वाणिज्य विभाग ने मंगलवार से पांच आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई थीं। इस मशीन से साधारण टिकट ही खरीदा जा सकता है। इस पर पांच फीसदी किराये में रियायत भी है। बुधवार दोपहर एक बजे पूछताछ केंद्र के सामने लगीं दो मशीनें शोपीस बनी खड़ी थीं। बता दें, इस मशीन का प्रयोग करने के लिए दैनिक यात्री या अकसर आने जाने वाले लोग स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने एक मशीन पर एक सहायक की नियुक्ति करने का दावा किया था। वह स्मार्ट कार्ड लेकर मशीन के पास बैठेंगे, ताकि जिन लोगों के पास अभी स्मार्ट कार्ड की सुविधा नहीं है, वह साधारण टिकट खरीद सकें। बुधवार को मशीनों से टिकट नहीं लिए जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल जाने के लिए टिकट लेने पहुंचे प्रमोद अग्रवाल का कहना था कि मशीन चालू नहीं हैं। ऐसे में इन्हें लगाने से क्या फायदा मिला। वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी का कहना है कि अभी सहायकों की तैनाती नहीं हुई है। एक स्टेशन पर दो ही मशीनों पर सहायक तैनात किए जा सकेंगे। एक दो दिन में सेवा सुचारु हो जाएगी।


अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लगाई गईं मशीनों के लिए टिकट बुकिंग काउंटर से ही 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें एक हजार रुपये अधिकतम और न्यूनतम 20 रुपये की धनराशि रख सकते हैं। ये कार्ड एक साल तक वैध रहेगा। इसे समय समय पर रिचार्ज कराया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed