{"_id":"59415fc94f1c1b65178b4746","slug":"automatic-ticket-vending-machine-are-not-working-at-agra-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभुजी! यहां पांच एटीवीएम, एक से भी नहीं मिल रहा टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभुजी! यहां पांच एटीवीएम, एक से भी नहीं मिल रहा टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को स्टेशन की टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए आगरा रेल मंडल ने कैंट स्टेशन पर पांच आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई थीं, लेकिन दूसरे दिन मशीनों से यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा सके।
बता दें, आगरा कैंट स्टेशन पर वाणिज्य विभाग ने मंगलवार से पांच आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई थीं। इस मशीन से साधारण टिकट ही खरीदा जा सकता है। इस पर पांच फीसदी किराये में रियायत भी है। बुधवार दोपहर एक बजे पूछताछ केंद्र के सामने लगीं दो मशीनें शोपीस बनी खड़ी थीं। बता दें, इस मशीन का प्रयोग करने के लिए दैनिक यात्री या अकसर आने जाने वाले लोग स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों ने एक मशीन पर एक सहायक की नियुक्ति करने का दावा किया था। वह स्मार्ट कार्ड लेकर मशीन के पास बैठेंगे, ताकि जिन लोगों के पास अभी स्मार्ट कार्ड की सुविधा नहीं है, वह साधारण टिकट खरीद सकें। बुधवार को मशीनों से टिकट नहीं लिए जा सके।
विज्ञापन
भोपाल जाने के लिए टिकट लेने पहुंचे प्रमोद अग्रवाल का कहना था कि मशीन चालू नहीं हैं। ऐसे में इन्हें लगाने से क्या फायदा मिला। वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी का कहना है कि अभी सहायकों की तैनाती नहीं हुई है। एक स्टेशन पर दो ही मशीनों पर सहायक तैनात किए जा सकेंगे। एक दो दिन में सेवा सुचारु हो जाएगी।
अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लगाई गईं मशीनों के लिए टिकट बुकिंग काउंटर से ही 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें एक हजार रुपये अधिकतम और न्यूनतम 20 रुपये की धनराशि रख सकते हैं। ये कार्ड एक साल तक वैध रहेगा। इसे समय समय पर रिचार्ज कराया जा सकता है।