फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto-rickshaw runs over hotel employee dies on spot

आगरा: होटल कर्मी को ऑटो ने राैंदा, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

युवक नुनिहाई रोड स्थित कृष्णा भोजनालय में काम करता था। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। आरोप है कि भोजनालय के पास ऑटो चालक ने विष्णु को टक्कर मार दी। इससे उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Auto-rickshaw runs over hotel employee dies on spot
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह भोजनालय में काम करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान कृष्णा भोजनालय के पास तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की गणपत नगर कॉलोनी निवासी पवन के मुताबिक उनका साला विष्णु शर्मा (20) गणेश नर्सरी क्षेत्र का निवासी था। वह नुनिहाई रोड स्थित कृष्णा भोजनालय में काम करता था। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे वह काम खत्म कर घर लौट रहा था। आरोप है कि भोजनालय के पास ऑटो चालक ने विष्णु को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। मृतक के बहनोई पवन ने थाना एत्माद्दौला पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed